Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर ने दिया बेबी बॉय को जन्म,नीतू कपूर ने दी अनिल कपूर और सुनीता को बधाई!!

Sonam Kapoor Pregnancy:नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आनंद आहूजा के साथ सोनम के बच्चे के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ये वाकई में कपूर परिवार और आहूजा परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है।

Update: 2022-08-20 13:05 GMT

Sonam Kapoor Pregnancy (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर एक नन्हा मेहमान आ गया है। जिसकी जानकारी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। नीतू ने अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर को बधाई दी है। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को काफी एन्जॉय किया है जिसमे उन्होंने कई तस्वीरें भी अक्सर शेयर की हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट इसका सबूत है। दरअसल, एक्ट्रेस कई बार इस बात का खुद भी खुलासा भी कर चुकी हैं कि उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एन्जॉय किया। पति आनंद के साथ बेबीमून पर जाने से लेकर प्रेग्नेंसी के फैशन को फ्लॉन्ट करने तक उन्होंने ये सब किया है। लेकिन जहाँ फैंस सोनम के बेबी के आने की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीँ अब आखिरकार ये खुशखबरी आ ही गई है। स्टार कपल एक खूबसूरत बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।

गौरतलब है कि नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आनंद आहूजा के साथ सोनम के बच्चे के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने एक नोट में लिखा, "20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बेबी बॉय का खुले हांथों और सिर झुककर स्वागत किया। इस जर्नी में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। ये केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।" कपूर परिवार और आहूजा परिवार के लिए ये वाकई खुशी का पल है।

Neetu Kapoor Congrats Anil Kapoor and Sunita Kapoor(Image Credit-Social Media)

 आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है दोनों ने मार्च में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट के साथ कैप्शन दिया था , " आपके पास होंगे फोर हैंड्स जो आपको बड़ा करेंगे अपने बेस्ट वे में , दो दिल।जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन से ब्लेस्स करेगा । हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। #everydayphenomenal #comingthisfall2022".

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर AK vs AK की रिलीज़ के बाद से एक ब्रेक पर हैं, जिसमें उन्होंने खुद की भूमिका निभाई थी। इसके पहले वो द जोया फैक्टर में नज़र आईं थी और क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड के साथ वापसी करने के लिए तैयार है जो ओटीटी पर आएगी।

Tags:    

Similar News