Sonam Kapoor Husband Business: सोनम कपूर के ससुराल वाले हैं अरबपति, लंदन से लेकर मुंबई में घर

Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा और ससुराल के बिजनेस से लेकर नेटरवर्थ तक जाने सबकुछ

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-09-14 10:43 IST

Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Father Business And Net Worth  

Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Family Business: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी इस समय भले ही फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फैशन दिवा कही जाने वाली सोनम कपूर इन दिनों अपने पति और बच्चे (Sonam Kapoor Son)के साथ फैमिली टाइम स्पेंड कर रही हैं। इन सबके बीच सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा के पिता (Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Father) ने उनको एक आलीशान घर लंदन में गिफ्ट किया है। जिसमें वो आने वाले दिनों में शिफ्ट होने वाली हैं। चलिए जानते हैं सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा की फैमिली और उनके पिता (Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Father Net Worth) कितने अमीर हैं और उनका किस चीज का बिजनेस है। 

सोनम कपूर के ससुर ने गिफ्ट किया उनको करोड़ो का घर (Sonam Kapoor In Laws Gift A Luxury House)-


सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा के पिता और बिजनेसमैन हरीश अहूजा ने नॉटिंग हिल में एक आलीशान घर खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूके में दर्ज एक दस्तावेज के अनुसार, सोनम कपूर के ससुर हरीश ने जुलाई में 8 मंजिला कॉन्वेंट बिल्डिंग खरीदी थी। चूंकि अभी उनके बेटे आनंद और बहू सोनम के लंदन वाले घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसलिए वो इस 8 मंजिला प्रॉपर्टी के एक हिस्से में शिफ्ट होने को प्लानिंग कर रहे हैं। तो वहीं प्रॉपर्टी के एक हिस्से को कुछ फ्लैट्स में बदल दिया जाएगा। यह प्रॉपर्टी 20000 स्क्वेयर फुट में फैली हुई है और केंसिंग्टन गार्डन से थोड़ी ही दूर पर है। इस घर की कीमत 27 मिलियन डॉलर यानि 226 करोड़ रूपए (Sonam Kapoor House Price) तक है। इसके अलावा Sonam Kapoor के ससुराल वालों का दिल्ली में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 173 करोड़ रूपए (Sonam Kapoor In Laws House Price) के करीब है। 

सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा के पिता का बिजनेस (Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Father Business)-


बता दे कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के ससुर और आनंद अहूजा के पिता हरीश आहूजा (Sonam Kapoor In Laws Business) शाही एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, जो भारत की सबसे बड़ी गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। फिच रेटिंग्स के अनुसार, कंपनी यूनिक्लो, डीकैथलॉन और एचएंडएम जैसे फेमस इंटरनेशनल ब्रांड्स सप्लाई करते हैं। शाही एक्सपोर्ट्स 50 से ज्यादा कंपनियां चलाता है और 100,000 से ज्यादा कर्मचारी इसमें काम करते हैं। सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा शाही एक्सपोर्ट्स में बतौर डायरेक्टर (Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Business) काम करते हैं। अपनी खुद की रिटेल कंपनी भी चलाते हैं। 

सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा कितने अमीर हैं (Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Net Worth)-

सोनम कपूर के ससुराल वाले और उनके पति आनंद अहूजा का नाम भारत के अरबपतियों की लिस्ट में आता है। यदि हम इनके नेटवर्थ की बात करें तो सोनम कपूर के पिता आनंद अहूजा का कुल नेटवर्थ 4000 करोड़ रूपए  (Anand Ahuja Net Worth In Rupees) के करीब है। 

Tags:    

Similar News