लोगों का मसीहा बने सोनू सूद ने भी खड़े किये हाथ, लोग लगा रहे गुहार

ऐसे में लोगों का मसीहा बन के बॉलीवुड स्टार सोनू सूद सबके सामने आये।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Roshni Khan
Update: 2021-04-28 07:54 GMT

सोनू सूद (सोशल मीडिया)

मुंबई: साल 2020 में जब कोरोना देश में फैला हुआ तब सरकार ने इसे बढ़ने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। ऐसे में लोगों का मसीहा बन के बॉलीवुड स्टार सोनू सूद सबके सामने आये। सोनू नेऐसे में लोगों का मसीहा बन के बॉलीवुड स्टार सोनू सूद सबके सामने आये। लाखों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाकर उनकी मदद की थी। सोनू ने अपने इस व्यवहार से लोगों का दिल जीत कर एक नई पहचान बनाई। तबसे लगातार एक्टर लोगों की जरुरत पूरी कर रहे हैं।

एक्टर पूरी कोशिश कर रहे है लोगों की मदद कर सके। लोग मदद के लिए उनसे गुहार लगा रहे हैं। सोनू पूरी कोशिश भी कर रहे हैं कि वो लोगों के काम आ सके।

हर सेकेंड लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है, जिसे अब सोनू खुद भी सही नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट के ज़रिए बताया कि वो पूरी कोशिश कर रहे हैं मदद की लेकिन अगर कोई छूट जाता है तो उसके लिए वो माफ़ी मांगते है। एक्टर ने शेयर किया ये ट्वीट-



कोरोना पॉजिटीव होने पर भी की थी लोगों की मदद

आपको बता दें कि कुछ टाइम पहले ही सोनू खुद भी कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे। खुद मुश्किल में होने के बाद भी वो लोगों को अस्पताल में बेड, रेमेडिसविर इंजेक्शन और वेंटिलेटर जैसे सुविधा दिलाने के लिए लगातार काम कर रहे थे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News