OMG! मशहूर साउथ एक्ट्रेस ने किया भोजपुरी सिनेमा का रुख, वजह जानकर रह जायेंगे आप हैरान!

Bhojpuri Cinema: आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी साउथ ब्यूटी के बारे में जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से निकल कर भोजपुरी सिनेमा में अपनी किस्मत आज़माई है।आइये जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस।

Update: 2023-01-10 06:29 GMT

Bhojpuri Cinema (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धीरे धीरे हर तरफ अपनी जड़ें फैलानी शुरू कर दी है इतना ही नहीं कई स्टार्स भी अब भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ आकर्षित हुए हैं। वहीँ इस कड़ी में एक नाम साउथ इंडस्ट्री का भी जुड़ गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों में काफी पॉपुलर हो गयी है जहाँ न केवल उत्तर बल्कि दक्षिण और विदेशों में भी इसका डंका बज रहा हैं। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी साउथ ब्यूटी के बारे में जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से निकल कर भोजपुरी सिनेमा में अपनी किस्मत आज़माई है। आइये जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस।

कन्नड़ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मेघाश्री 

भोजपुरी स्टार्स रीजनल सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की ओर रुख करते अक्सर नज़र आ जाते हैं। जिसकी लिस्ट काफी लम्बी है वहीँ अब भोजपुरी इंडस्ट्री में कई साउथ एक्ट्रेसस भी अपनी किस्मत आज़माने आने लगीं हैं। जिसमे सबसे लेटेस्ट नाम है साउथ एक्ट्रेस मेघाश्री (Meghashri) का जिनके कई भोजपुरी वीडियो वायरल हुए हैं। लेकिन आखिर साउथ इंडस्ट्री छोड़ उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का रुख क्यों किया इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है। आइये इसके बारे में भी आपको बता देते हैं। 

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा मेघाश्री ने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस बैंगलोर से हैं और उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'पंचमुखी' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीँ मेघाश्री को अपने फ़िल्मी डेब्यू के बाद कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर भी मिले और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कई कन्नड़ फिल्म्स आज भी लोगों को पसंद आतीं हैं। उनकी बेहतरीन फिल्मों में ओल्ड मॉन्क (Old Monk) और दशरथ (Dasharatha) जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि 'Old Monk' पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मेघा ने भोजपुरी की ओर रुख किया।

साउथ एक्ट्रेस रहीं मेघाश्री ने भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल के साथ फिल्म बोल राधा बोल के रीमेक से डेब्यू किया। इसके बॉलीवुड वर्ज़न में ऋषि कपूर और जूही चावला थे। वहीँ दोनों की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। साथ ही खेसारी और मेघा की रोमांटिक केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई थी और इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री और कन्नड़ सिनेमा को कम्पेयर करते हुए रियेक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि," साउथ की तुलना में भोजपुरी एक्टर्स काफी एक्सप्रेसिव होते हैं और नए एक्टर्स का वो काफी सम्मान भी करते हैं।"

खेसारी लाल के अलावा मेघाश्री ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ भी काम किया है दोनों एक साथ फिल्म 'गोबर्धन' (Gobardhan) में हैं। इसके अलावा वो खेसारी के ही साथ फिल्म 'अपराधी' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकीं हैं जिससे हम कह सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अब भोजपुरी इंडस्ट्री को पूरी तरह अपना लिया है।

Tags:    

Similar News