Suniel Shetty ने उड़ाई इस फेमस एक्टर के डांस की खिल्ली, वीडियो देख आप भी होंगे हैरान

Suniel Shetty Video: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी वैसे तो अक्सर ही किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने आने वाले डांस रियलिटी शो "डांस दीवाने" को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-01-30 10:56 GMT

Suniel Shetty (Photo- Social Media)

Suniel Shetty Video: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी वैसे तो अक्सर ही किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने आने वाले डांस रियलिटी शो "डांस दीवाने" को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं। सुनील इस शो में बतौर जज नजर आने वाले हैं, हालांकि शो शुरू होने से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो चर्चा में आ चुका है और तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। आइए आपको भी वीडियो की एक झलक दिखाते हैं।

सुनील शेट्टी ने उड़ाया डांस का मजाक

सुनील शेट्टी अपने मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं, अभी हाल ही में वह बिग बॉस फिनाले में पहुंचें थे, जहां उन्होंने सलमान खान और माधुरी दीक्षित संग खूब धमाल मचाया। वहीं अब उन्होंने बिग बॉस के सेट पर हुई मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक फेमस अभिनेता के डांस का मजाक उड़ाया है, वह फेमस अभिनेता कोई और नहीं! बल्कि सुनील शेट्टी खुद हैं, जी हां!! सुनील शेट्टी ने खुद के डांस का ही मजाक उड़ा दिया है। दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील शेट्टी सलमान खान और माधुरी दीक्षित के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस करते दिखाई दे रहें हैं, ये तीनों ही "डोला रे डोला" गाने पर डांस कर रहें हैं, इस दौरान सुनील शेट्टी का अंदाज देखते बन रहा है।


सुनील शेट्टी ने अपने इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर करते हुए खुद की ही खिल्ली उड़ाई है। सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "और मुझे डांस दीवाने जज करना है।" इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया है।

अथिया और अहान की भी छूटी हंसी

सुनील शेट्टी का डांस देख फैंस ठहाके लगाकर हंस रहें हैं, यही नहीं उनके डांस वीडियो को देख अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए और कमेंट बॉक्स में हंसने वाला इमोजी भेजा है। सुनील शेट्टी के इस वीडियो पर मिलियन व्यूज आ चुके हैं और तो और लगभग सभी फैंस हंसने और दिल वाला इमोजी भेज कमेंट कर रहें हैं।

3 फरवरी से शुरू होगा डांस दीवाने

सुनील शेट्टी पहली बार किसी रियलिटी शो के जज बने हुए हैं। डांस रियलिटी शो "डांस दीवाने" 3 फरवरी से कलर्स चैनल पर शनिवार और रविवार प्रसारित होगा। सुनील शेट्टी के अलावा माधुरी दीक्षित भी शो की जज हैं। डांस दीवाने एक ऐसा रियलिटी शो होने वाला है, जिसमें तीन जेनरेशंस के बीच तगड़ा कंपटीशन होगा, नहीं समझे! दरअसल इसमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी जेनरेशन का कमाल का डांस देखने को मिलेगा।

Tags:    

Similar News