सुनील शेट्टी ने क्रिसमस के दिन पत्नी माना के साथ मनाई शादी की 30वीं सालगिरह, तस्वीर शेयर कर लिखी ऐसी बात

Suniel Shetty Mana Shetty wedding anniversary: सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने 25 दिसंबर 1991 में शादी की थी। दोनों की शादी लव मैरिज है।

Written By :  Monika
Update: 2021-12-25 02:36 GMT

सुनील शेट्टी पत्नी माना शेट्टी (फोटो : सोशल मीडिया )

Suniel Shetty Mana Shetty anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी पत्नी माना शेट्टी (Mana Shetty)  के साथ 30 वीं सालगिरह (30 th wedding anniversary) मना रहे हैं। इस ख़ास दिन पर सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए माना शेट्टी को बधाई दी और प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। जिसे पड़कर कई सेलेबस ने भी उनकी इस तस्वीर पर रिएक्शन दिया है।

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने 25 दिसंबर 1991 में शादी की थी। दोनों की शादी लव मैरिज है। दोनों की शादी को 30 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों किसी न्यूली वेड कपल की तरह ही प्यार करते है। सुनील शेट्टी ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अपनी और पत्नी माना शेट्टी की पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें सुनील ब्लैक कोर्ट पहने नज़र आ रहे हैं और उनकी पत्नी माना ने भी सिल्वर कोर्ट पहना हुआ है। ये तस्वीर किसी इवेंट के दौरान की लग रही हैं जिसे एक्टर ने शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने अपनी पति के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा- तब भी सुंदर…सुंदर अब भी …सुंदर हमेशा के लिए…हैप्पी हैप्पी 30वीं एनिवर्सरी वाइफ।

आपको बता दें, सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी भी किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं थीं। दोनों ने शादी करने के लिए कई पापड़ बेले हैं । सुनील दक्षिण भारतीय हैं और माना गुजरात के एक मुस्लिम परिवार से हैं। माना हाफ मुस्लिम और हाफ पंजाबी थीं। उनका असली नाम मोनिषा कादरी है । दोनों अलग अलग धर्म से थे इस लिए इसकी भी शादी में कई अड़चने आई। दोनों के परिवार को ऐसा लगता था कि अलग धर्म के होने के चलते उनकी शादी नहीं टिक पाएगी। लेकिन किसी तरह दोनों ने अपने परिवार को मना ही लिया और उन्हें ऐसे मनाने में करीब 9 साल का वक़्त लग गया। जिसके बाद 1991 में दोनों ने शादी की ।

सुनील शेट्टी और माना के दो बच्चे हैं अथिया शेट्टी (बेटी) और अहान शेट्टी (पुत्र) । अथिया शेट्टी भी अपने पिता के नक़्शे कदम पर चल रही हैं। फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया, वही बेटा अहान शेट्टी ने भी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तड़प' से डेब्यू किया है।

Tags:    

Similar News