सुशांत की करीबी दोस्त रिया पहुंची अस्पताल, आखिरी समय में किया था कॉल

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबरों ने बॉलीवुड समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाना है। उससे पहले एक्टर के अंतिम दर्शन करने उनकी बेहद करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंची हैं।

Update: 2020-06-15 09:43 GMT

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबरों ने बॉलीवुड समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाना है। उससे पहले एक्टर के अंतिम दर्शन करने उनकी बेहद करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंची हैं। अस्पताल के बाहर रिया को कैमरों में कैद किया गया। इस दौरान रिया काफी दुखी नजर आ रही थीं।

रिया और सुशांत के अफेयर की खबरें

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का नाम काफी लंबे समय से रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों के अफेयर की खबरें भी जोरो- शोरो पर थीं। यहीं नहीं दोनों एक साथ कई बार साथ में स्पॉट भी किए गए थे। हालांकि अपने रिलेशनशिप पर दोनों ने ही चुप्पी साधे रखी और कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।

यह भी पढ़ें: सुशांत की विश लिस्ट में शामिल है ये चीज, बच्चों को नासा भेजना चाहते थे एक्टर

रिया को सुशांत की मौत से लगा गहरा झटका

रिया के साथ उनके परिवार के साथ करीबी लोग भी कूपर अस्पताल पहुंचे। रिया सुशांत की करीबी दोस्तों में से एक थीं। इसलिए सुशांत का अचानक इस तरह से दुनिया को अलविदा कह जाना उनके लिए एक बड़ा झटका है।

आखिरी कॉल लिस्ट में शामिल था रिया का नाम, होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि एक्टर के मोबाइल रिकॉर्ड में आखिरी कॉल लिस्ट में रिया चक्रवर्ती का नम्बर भी शामिल था। इसके अलावा उन्होंने अपने करीबी दोस्त महेश शेट्टी को भी फोन किया था। हालांकि दोनों ने ही सुशांत की कॉल नहीं उठाई थी। सुशांत के सुसाइड के मामले में मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ भी करेगी। जल्द ही उनका बयान भी दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सुशांत का होगा टेस्ट: अंतिम संस्कार से पहले ये जरूरी, खुलेंगे मौत के कई राज

12 बजे के बाद रिया चक्रवर्ती को किया था कॉल

फिलहाल अभी तक रिया ने सुशांत की खुदकुशी के मामले में कोई बयान नहीं दिया है और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के लिए कुछ पोस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून को सुशांत ने रात 12 बजे के बाद रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था, पर दोनों ने कॉल नहीं उठाया।

नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत

वहीं एक्टर के परिवार के सदस्य ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत इस साल नवंबर मे शादी करने वाले थे। हालांकि उनकी शादी किससे होने वाली थी, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह की ये ख्वाहिश नहीं हो पाई पूरी, एक्टर ने पहले ही छोड़ दी दुनिया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News