Bhojpuri Song: पवन सिंह के इस गाने पर तंजानिया के स्टार Kili Paul ने बनाया वीडियो, एक्सप्रेशन देख आप भी हो जायेंगे फ़िदा

Bhojpuri Song: बॉलीवुड गानों की लिप सिंग कर पूरी दुनिया में फेमस हुए इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल और नीलिमा जो तंजानिया से हैं ने अब भोजपुरी गानों पर भी लिप सिंग की है।

Update:2023-01-10 07:40 IST

Bhojpuri Song (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Song: भारतीय संगीत को पसंद करने वाले सिर्फ हमारे देश में ही मौजूद नहीं हैं बल्कि इसके फैन विदेशों में भी हैं। वहीँ बॉलीवुड गानों की लिप सिंग कर पूरी दुनिया में फेमस हुए इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल और नीलिमा जो तंजानिया से हैं ने अब भोजपुरी गानों पर भी लिप सिंग की है। इस भाई बहन की जोड़ी ने बॉलीवुड के कई सांग को इनैक्ट करते हुए उसकी लिप सिंग भी की है। ऐसे में दोना का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे वो भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) पर फिल्माए गए एक गाने की लिप सिंग करते नज़र आ रहे हैं।

किली पॉल और नीलिमा का ये वीडियो ज़बरदस्त तरीके से लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ इस वीडियो में नीलिमा के एक्सप्रेशन आपको और भी ज़्यादा पसंद आएंगे। दोनों ने भोजपुरी गाने 'छलकता हमरो जवनिया' पर लिप सिंग किया है। इस गाने को पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। वायरल वीडियो को अब तक लगभग डेढ़ लाख लाइक मिल चुके हैं। वहीँ यूजर्स दोनों के एक्सप्रेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को लोग कितना पसंद करते हैं ये भी साबित हो गया है। जहाँ तंजानिया के स्टार ने पवन सिंह और काजल राघवानी के गाने को चुना। आपको बता दें कि इसके पहले इस भाई बहन की जोड़ी ने भोजपुरी गाने 'पतली कमरिया मोरी' पर भी एक वीडियो बनाया था। वहीँ अब इस गाने पर भी दोनों ने कमाल के एक्सप्रेशनस दिखाए हैं। जिससे दोनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गए हैं। इस वीडियो को काजल राघवानी ने भी लाइक किया है। वहीँ पवन के कई फैंस ने लिखा लॉलीपॉप किंग का जलवा। वहीँ कई फैंस इस वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजीस भी सेंड कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान पवन सिंह की फिल्म 'भोजपुरिया राजा' का है। ये गाना जब रिलीज़ हुआ था तब भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया था साथ ही यूट्यूब पर अपलोड करते ही इसे खूब लाइक्स और कमैंट्स भी मिले थे। वहीँ तंजानिया के स्टार्स के इस गाने का वीडियो बनाने के बाद भी अब इसे यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को काफी बेहतरीन अंदाज़ में फिल्माया गया था जहाँ काजल राघवानी और पवन सिंह ने काफी धमेदार डांस किया था। फिलहाल यूट्यूब पर इसे अब तक 47 करोड़ तक व्यूज मिले हैं। इस गाने को पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज़ दी है।

Tags:    

Similar News