The Alliance का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट कौन? पहले दिन शुरू कर दिया तमाशा
The Alliance Contestants: कुणाल खेमू का रियलिटी शो द अलायंस शुरू हो चुका है, आइए जानते हैं कि दर्शक किसे कलेशी कंटेस्टेंट का टैग दे रहें हैं।
The Alliance Contestants: प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो द अलायंस का धमाकेदार आगाज हो चुका है, जी हां! 26 जून को इस रियलिटी शो का पहला एपिसोड ड्रॉप किया गया और पहले ही दिन द अलायंस के घर में जबरदस्त ड्रामा हुआ, जहां सभी 16 कंटेस्टेंट्स अलायंस के रूप में घर में एंट्री लिए थे, वहीं पहले ही दिन सबकी अलायंस टूट गई और सभी कंटेस्टेंट्स चार टीमों में बंट गए। इसी के साथ ही पहले ही दिन घर में जबरदस्त पंगा भी ही गया, जिसके बाद से दर्शक एक कंटेस्टेंट को घर का सबसे बड़ा कलेशी का टैग दे रहे हैं।
द अलायंस में सबसे कलेशी कौन
कुणाल खेमू के रियलिटी शो द अलायंस का हिस्सा रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग, अरमान खेड़ा, मिनी माथुर, जैद दरबार, असलान गोनी, नीति टेलर, डॉली जावेद, रीवा किशन, सबी सूरी, डेलबार आर्या, कुशाल टंडन, डेजी शाह, निखिल चिनापा और रूही दोसानीं बनें हैं। वहीं अब इन सबमें सबसे कलेशी कौन है, उसका नाम आपको बताएं तो दर्शकों के मुताबिक वंशज सिंह सबसे लड़ाकू मानें जा रहें हैं, क्योंकि आते ही उन्होंने कुछ ऐसा कमेंट पास किया, जिसके बाद से दर्शक उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं।
वंशज सिंह ने जाते ही कुशाल टंडन को अंकल कह दिया, उन्होंने जिस तरह The 50 में हरकतें की थी, वहीं हरकत अब वे द अलायंस में भी कर रहें हैं, वंशज सिंह एक अलग ही एटिट्यूड लेकर घूम रहें हैं, जो दर्शकों को पसंद नहीं आया, इस वजह से दर्शक उन्हें द अलायंस का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट मान बैठे हैं। वंशज सिंह के बाद दूसरा नाम कुशाल टंडन का माना जा रहा है, क्योंकि कुशाल टंडन भी चुप नहीं बैठने वाले हैं, वे वंशज सिंह पर पलटवार करेंगे, अगले एपिसोड में दोनों के बीच जबरदस्त बहस होते नजर आएगी। वहीं, बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, वैसे बाकी कंटेस्टेंट्स का राज भी खुलेगा।
चार टीमों में बंटे सभी कंटेस्टेंट्स
द अलायंस के 16 कंटेस्टेंट्स चार टीमों में बंट गए हैं, ये चार टीमें हैं - किंग, लेजेंड, हंटर और वॉरियर। किंग की टीम में रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग और अरमान खेड़ा हैं। वहीं लेजेंड की टीम में मिनी माथुर, जैद दरबार, असलान गोनी और नीति टेलर हैं। हंटर की टीम में डॉली जावेद, रीवा किशन, सबी सूरी और डेलबार आर्या हैं, जबकि वॉरियर की टीम में कुशाल टंडन, डेजी शाह, निखिल चिनापा और रूही दोसानीं हैं, अब इन चारों टीमों के बीच महामुकाबला होगा।