The Alliance Update: चार टीमों में बंटे कंटेस्टेंट्स, पहले ही दिन आपस में भिड़े ये दो खिलाड़ी
The Alliance Update: कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो द अलायंस का ग्रैंड आगाज प्राइम वीडियो पर हो चुका है और पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स की जोड़ियां टूट गईं।
The Alliance Episode Update
The Alliance Update: कुणाल खेमू अपने अपकमिंग रियलिटी शो द अलायंस को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बनें हुए हैं, दर्शक बेसब्री से शो के ग्रैंड प्रीमियर का इंतजार कर रहे थे और अब जाकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि 26 जून यानी कि आज से ये रियलिटी शो प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुका है, जहां द अलायंस के घर में कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों में एंट्री की थी, वहीं पहले ही दिन इनकी जोड़ियां टूट गईं हैं, क्योंकि कुणाल खेमू ने पहले ही हिंट दे दिया था कि यहां जोड़ियां जरूर टूटेगी। आइए जानते हैं पहले एपिसोड में क्या कुछ हुआ।
चार टीमों में बंटे सभी कंटेस्टेंट्स
द अलायंस रियलिटी शो में 16 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिन्होंने जोड़ियों में एंट्री की है, यानी कि कुल 8 जोड़ियों ने द अलायंस के घर में एंट्री ली और वहीं गेम शुरू होते ही घर में बवाल भी शुरू हो गया। पहले तो इन सभी खिलाड़ियों को चार टीम में विभाजित किया गया है, ये चार टीमें हैं - किंग, लेजेंड, हंटर और वॉरियर।
किंग की टीम में रवि किशन, वंशज सिंह, पायल गेमिंग और अरमान खेड़ा हैं। वहीं लेजेंड की टीम में मिनी माथुर, जैद दरबार, असलान गोनी और नीति टेलर हैं। हंटर की टीम में डॉली जावेद, रीवा किशन, सबी सूरी और डेलबार आर्या हैं, जबकि वॉरियर की टीम में कुशाल टंडन, डेजी शाह, निखिल चिनापा और रूही दोसानीं हैं। इस तरह सभी 16 खिलाड़ियों को चार टीमों में बांट दिया गया है, अब इन चारों टीमों के बीच महामुकाबला होगा।
कुशाल टंडन और वंशज सिंह भिड़े
द अलायंस के घर में भी कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाइयां होंगी, जी हां! खेल की शुरुआत में ही दो कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ गए, जो कुशाल टंडन और वंशज सिंह हैं। दोनों के बीच पहले ही दिन झड़प हो गई। कुशाल टंडन वंशज सिंह को धमकी देते दिखे, उन्होंने वंशज के लिए कहा कि तू इतना पिट जाएगा कि मर जाएगा।