Top Indian Songs 2021: इन गानों को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता मिल रही, आजकल खूब सुना जा रहा इन्हे

Top Indian Songs 2021: किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि छोटे क्षेत्रों के गली - मोहल्ले में गाया जाने वाला गाना एकदिन विश्व स्तर पर सभी को मनोरंजन करेगा।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-03 15:26 GMT

Top Indian Songs 2021

Top Indian Songs 2021: लोकगीत मूलतः किसी विशेष क्षेत्र में गाया जाता है। लोकगीतों की विशेषता यह होती है कि यह एक सीमित क्षेत्र में सिमटकर रह जाता है। इसे मुख्यत : उसी क्षेत्र के लोग गाते हैं। हर क्षेत्र, ग्राम, राज्य का अपना - अपना लोकगीत होता है। जिसमें उनके क्षेत्र की झलक होती है। इन लोकगीतों में उस विशेष क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति, सभ्यता, रीति - रिवाज आदि की व्याख्या होती है। लेकिन वर्तमान में लोकगीतों को वैश्विक स्तर पर स्विकार्यता मिल रही है। इन लोकगीतों को अब सिफ क्षेत्र विशेष के लोग नहीं बल्कि पूरे विश्व में हर कोई गुनगुना रहा है। ये लोकगीत वर्तमान में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं उन लोकगीतों के बारे में।

1.कच्चा बदाम (Kacha Badam)

पश्चिम बंगाल का एक मूंगफली विक्रेता सोशल मीडिया पर तब अचानक ट्रेंड करने लगा, जब उसके द्वारा गाया गया एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मूंगफली विक्रेता ने कच्ची मूंगफली बेचने के लिए यह गाना बनाया था।

Full View

उसके इस गाने को कई लोगों ने रिकॉर्ड किया था और फेसबुक, इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब जैसी सोशल मीडिया साइटों पर अपलोड किया था। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस मूंगफली विक्रेता का नाम भुबन बड्याकर है। भुबन बड्याकर के वायरल हो रहे गीत के बोल का मतलब यह है कि उनके पास केवल कच्ची मूंगफली उपलब्ध है, और वह भुनी हुई मूंगफली नहीं बेचते हैं। वो अपनी मोटरसाइकिल पर बीरभूम जिले में घूमते हैं, और कच्चे मूंगफली के बदले पुराने मोबाइल फोन, नकली आभूषण और ऐसे अन्य सामान स्वीकार करते हैं।

2. मनिके मागे हीथे (Manike Mage Hithe)

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक और गाना ट्रेंड कर रहा था। जिसका बोल ' मनिके मागे हीथे' था। सोशल मीडिया पर सिंहाला भाषा का यह गाना बहुत चर्चित हुआ। सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही यह गाना इतना लोकप्रिय हो गया कि वीडियो क्रिएटर्स इसपर इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) बनाने लगे।

Full View

सिंहाला भाषा में लिखे गए इस गाने को ग्लोबली बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इतना ही नहीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा जोनस भी इस गाने को गुनगुनाते हुए नजर आए।

3.बन्ना रे (Banna Re)

प्रसिद्ध पंजाबी ट्रैक सॉन्ग 'बन्ना रे' को मनीषा ए अग्रवाल, बुंदू खान और फेमस रैपर मेलो डी ने गया है। इस गाने को वर्तमान में हर शादी समारोह में बजाया जा रहा है। अपनी शादी में अधिकतर लड़कियाँ इस गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। लेकिन हकीकत में यह एक राजस्थानी गाना है।

Full View

जिसे राजस्थानी गायिका प्रतिभा सिंह ने गाया है। यह गाना इससे पहले 2001 में सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था। यही नहीं इस गाने के बोल को इससे पहले सुपरहिट फिल्म ' जिस देश में गंगा रहता है ' के एक गाना में प्रयोग किया गया था। और इसपर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे डांस करती दिखाई दी थी।

4.गेंदा (Genda Phool)

बंगाली गाना ' बोरो लोकर बेटी लो लोम्बा लोम्बा चुल' आज से एक दशक पहले रिलीज हुआ था। इस गाने को गायिका स्वपना चक्रवर्ती ने गाया था। गाने को अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। लेकिन हाल ही में इसे बॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर और गायक बादशाह ने रीक्रिएट किया।

Full View

बादशाह ने इस गाने को रिफ्रेश अंदाज देते हुए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ शूट किया। बादशाह और पायल देव के स्वर में गाए गए इस बंगाली गाने के बोल का मतलब यह है कि बड़े लोगों की बेटियों के बाल लंबे - लंबे होते हैं। और अगर मेरा बस चले, तो मैं इसमें लाल गेंदा फूल बांध दूंगा।

Tags:    

Similar News