Ulajh Collection Day 1 : जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ नहीं उलझा पाई दर्शको को जाने कलेक्शन

Ulajh Box Office Collection Day 1: जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ जानिए पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने में कामयाब साबित हुई है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-03 02:33 GMT

Janhvi Kapoor Movie Ulajh Box Office Collection Day 1 (Image- Social Media) 

Ulajh Collection Day 1: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Ulajh सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म Ulajh का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तब दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कहानी ने दर्शकों को उलझा कर रख दिया है। यदि आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है और देखने का विचार बना रहे हैं तो हम यही कहेंगे कहानी तो अच्छी है लेकिन फिल्म आपको बोर करके रख देगी। फिल्म में जान्हवी कपूर का किरदार भी कुछ खास मजबूत नहीं दर्शाया गया है। यहीं वजह है कि फिल्म को रिव्यू भी नहीं अच्छा मिला है। चलिए जानते हैं फिल्म पहले दिन दर्शकों को कितनी पसंद आई और कितने करोड़ का कलेक्शन (Ulajh Box Office Collection Day 1)  किया है। 

जान्हवी कपूर मूवी उलझ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Janhvi Kapoor Movie Ulajh Box Office Collection Day 1)-

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने Ulajh में सुहाना भाटिया का किरदार निभाय है। जिसके काफी कम उम्र में ही डिप्टी हाई कमिश्नर बना दिया जाता है। लेकिन सुहाना के पिता को इस बात की खुशी नहीं होती है। वो अपने पिता से उसके ऊपर भरोषा करने को कहती है। लेकिन भरोषे के नाम पर वो आगे ऐसी-ऐसी बेवकूफी करती है कि आपको ऐसा लगेगा कि इसके पापा कही ना कही सहीं है। फिल्म की कहानी में जान्हवी कपूर के किरदार ने एकदम से उलझा कर रख दिया है। ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतने ऊँचे पोस्ट पर होने के बावजूद भी कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है। कहीं ना कहीं यही वजह रही है कि फिल्म Ulajh की कहानी तो बेहतरीन थी। लेकिन जान्हवी कपूर के कमजोर किरदार ने इसे बोरिंग बना दिया है। 

जिसकी वजह से फिल्म को देखने के लिए शुक्रवार को सिनेमाघरों के टिकट काउंटर पर दर्शकों की कुछ खास भीड़ भी एकत्रित नहीं हुई है। यदि हम फिल्म उलझ के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.1 करोड़ रूपए (Ulajh Day 1 Collection) तक का कलेक्शन किया है। 

Tags:    

Similar News