Varun Dhawan : वरुण धवन बनें स्कारी, नए वर्ष के उपलक्ष्य पर पिता का आशीर्वाद लिया

चुलबुले अभिनेता वरुण धवन ने नए वर्ष में अपने पिता का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-02 06:51 GMT
फोटो साभार : सोशल मीडिया

Varun Dhawan : अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। तस्वीर में उन्हें अपने पिता डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। इसी के साथ उनका कैप्शन में बेहद रोचक है। अभिनेता ने इस साल अपने पिता से सभी आशीर्वाद की कामना की है। अभिनेता के कैप्शन से लगता है कि वो इस साल कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं और इसलिए उन्हें अपने पिता के आशीर्वाद की जरुरत है। बता दें कि वरुण इसी साल नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधे। इसी के साथ उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन की शुरुआत की।

वरुण को इस साल अपने पिता के हर आशीर्वाद की है जरुरत

अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) द्वारा शेयर किए तस्वीर में उन्हें अपने पिता के सामने नीचे बैठे हुए देखा जा सकता है। जहां डेविड धवन उनके सिर पर अपना हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। अभिनेता वरुण धवन ने दो तस्वीर साझा की है। दोनों तस्वीरों में डेविड धवन अपने बेटे को आशीर्वाद दे रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता वरुण धवन को काले रंग के कैजुअल ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं उनके पिता नीले रंग के टी- शर्ट और ग्रे कलर के शॉर्ट्स में दिखाई पड़ते हैं। अभिनेता के फैन्स उनके इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वो अभिनेता को संस्कारी बता रहे हैं।




 


वरुण ने इन फिल्मों में नटखट बेटे का रोल निभाया है

बता दें कि अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कई फिल्मों में बेटे का रोल निभाया है। अधिकतर फिल्मों में उन्हें नटखट बेटे का रोल निभाया है। लेकिन इन फिल्मों में नटखट होने के बावजूद, वो अपने माता - पिता के प्रिय होते हैं। वरुण ने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhania), हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma Ki Dulhania), कलंक (Kalank), स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student Of The Year) आदि में बेटे का रोल किया है। अभिनेता रियल लाइफ के साथ - साथ रिल लाइफ में भी अपने माता - पिता की बातें सुनते हैं। वरुण रियल लाइफ में अपने परिवार के बेहद करीब हैं। वो अपने फैमिली की हर खुशियों में उनके साथ खड़े मिलते हैं।

वरुण धवन के अपकमिंग फिल्मों के बारे में जाने

अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस साल उनकी फिल्म 'भेड़िया' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण के अलावा कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी अहम किरदार की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में संगीत सचिन - जीगर ने दिया है। इसके अलावा अभिनेता की एक और फिल्म 'जुग जुग जियो' रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिनेता के अपोजिट बतौर लीड रोल कास्ट की गई हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता अनील कपूर और नीतू कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।  

Tags:    

Similar News