Vidya Balan wiki: विद्या बालन ने छोटे पर्दे से उठकर बनाया मुकाम, आइये जाने बॉलीवुड की हसीन अदाकारा का सफर

Vidya Balan wiki: विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की।

Written By :  Anushi Gupta
Published By :  Monika
Update: 2021-11-20 12:02 GMT

विद्या बालन (फोटो : सोशल मीडिया )

Vidya Balan wiki: विद्या ने बॉलीवुड में काम करने से पहले काफी सारी अलग -अलग भाषाओं की फिल्म में अभिनय किया है, काफी मेहनत के बाद बतौर कलाकार विद्या ने अपना मुकाम हासिल किया और आज एक जानी मानी हस्ती के रुप में हम सभी उन्हें जानते हैं।विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की।

छोटे पर्दे से उठकर एक महान कलाकर तक के सफर को अभिनेत्री विद्या बालन ने बखूबी निभाया है। बॉलीवुड में विद्या (Vidya Balan ) अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। विद्या का अब तक फ़िल्मी सफर बेहद सफल रहा है। उन्हें एक राष्ट्रीय पुरूस्कार (National Award)और 5 बार फिल्मरफेयर अवार्ड्स (Filmfare Awards)से भी सम्माहनित किया जा चुका है। ज्यादातर विद्या बालन को साड़ी पहने हुए देखा गया है,बताया जाता है कि वो अभिनेत्री रेखा को काफी एडमायर करती हैं। भारतीय सिनेमा में एक ऐसा बड़ा नाम विद्या बालन का है जिन्होंने अपने जीवन के कड़े संघर्ष के बाद सफलता का वह चरण हासिल कर लिया है जिससे वे भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा पूर्ण जीवंत बन चुकी हैं।

Full View

बॉलीवुड में अभिनय करने से पहले उन्होंने कई सारे एडवर्टाइजमेंट में भी छोटे-मोटे किरदार निभाए। वह कुछ म्यूजिक वीडियो में भी अपने बेहतरीन किरदार के लिए पहचानी गई। जैसे सभी अभिनेताओं का फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उनका जीवन संघर्ष भरा रहता है वैसे ही अभिनेत्री विद्या बालन का जीवन भी संघर्षमय रहा। विद्या ने बॉलीवुड में काम करने से पहले काफी सारी अलग -अलग भाषाओं की फिल्म में अभिनय किया है, काफी मेहनत के बाद बतौर कलाकार विद्या ने अपना मुकाम हासिल किया और आज एक जानी मानी हस्ती के रुप में हम सभी उन्हें जानते हैं। विद्या बालन को 2014 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Vidya Balan wiki

Vidya Balan Height: 5 फूट 4 इंच

Vidya Balan Weight : 70 किलोग्राम

Vidya Balan Eye Color: डार्क ब्राउन

Vidya Balan Hair Color: ब्लैक

विद्या बालन जीवन परिचय (Vidya Balan jeevan parichay )

आपको बता दें कि विद्या बालन का जन्म (Vidya Balan Birthday) 1 जनवरी 1978 को केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम (Vidya Balan Father name) पी.आर बालन हैं जोकि डीजीकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी माँ का नाम (Vidya Balan Mother name) सरस्वती बालन है, जोकि एक ग्रहणी हैं। विद्या तमिल, मलयालम, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं। विद्या की एक बहन है-प्रिया बालन।16 साल की उम्र में, इन्होने एकता कपूर की सिटकॉम 'हम पांच' (Vidya Balan serial hum paanch) में राधिका के रूप में अभिनय किया। श्रृंखला समाप्त होने के बाद, विद्या ने निर्देशक अनुराग बसु को एक टेलीविज़न सोप ओपेरा में अभिनय करने से मना कर दिया था, क्योंकि यह अपने फ़िल्मी करियर पर ध्यान देना चाहती थीं। इनके माता-पिता ने इनके इस फैसले में इनका समर्थन भी किया लेकिन पहले उन्होने इन्हे अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्या के पति नाम (Vidya Balan Husband Name) सिद्धार्थ रॉय कपूर है। सिद्धार्थ रॉय कपूर जो एनडीटीवी के सीईओ है उनके साथ विद्या बालन काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही। सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur)जिनके दो भाई भी हैं जिन्हें आपने बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अक्सर देखा होगा उनके दोनों देवर बॉलीवुड के गलियारों में बेहद मशहूर हैं। उनका नाम शायद आप जानते भी होंगे, उनके देवर का नाम आदित्य रॉय कपूर और दूसरा कुणाल रॉय कपूर है।

विद्या बालन की शिक्षा (Vidya Balan Education)

विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की। स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से सम्पन्न की। उन्हें पहले से ही अभिनय में दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने कॉलेज में भी कई सारे नाटकों में हिस्सा लिया। नृत्य में उनकी इतनी अधिक दिलचस्पी थी कि उन्होंने कर्नाटक नृत्य की पूरी शिक्षा ली।

विद्या का फिल्मी करियर (Vidya Balan Career)

विद्या ने कम उम्र से फिल्म में करियर बनाने की इच्छा जताई और 1995 में सिटकॉम हम पांच में इनकी पहली अभिनय भूमिका थी। विद्या वालन ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रसिद्ध टीवी शो हम पांच में काम करके शुरू किया जिसके बाद उन्हें छोटे मोटे किरदारों में अभिनय करने का मौका मिला। बंगाली भाषा में उनकी पहली फिल्म भालो ठेको में उनके बेहतरीन और बेमिसाल अभिनय की वजह से साल 2003 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर आनंद लोक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्या बालन की एक्टिंग की नसल को प्रशिद्ध शो हम पांच के एक दो एपिसोड से ही डायरेक्टर ने पहचान लिया था। विद्या ने लगातार पांच व्यावसायिक सफलताओं में अभिनय करके खुद को साबित किया कि वो एक उम्दा कलाकार हैं। फिल्म पा (2009), ब्लैक कॉमेडी इश्किया (2010), थ्रिलर्स नो वन किल्ड जेसिका और कहानी (2012) और बायोपिक द डर्टी पिक्चर (2011) में काम किया। द डर्टी पिक्चर के लिए इन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इसके बाद इन्होने कई फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन भी किया, लेकिन यह तब बदल गया जब उन्होंने तुम्हारी सुलु (2017) में एक रेडियो जॉकी और मिशन मंगल (2019) में एक वैज्ञानिक के रूप में अभिनय किया।

विद्या बालन को क्या पसंद है

पसंदीदा भोजन (vidya balan favourite food) - थाई व्यंजन

पसंदीदा अभिनेता (vidya balan favourite Actor) - शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, मॉर्गन फ़्रीमैन, ऍल पचिनो

पसंदीदा अभिनेत्री (vidya balan favourite Actress) - शबाना आजमी, माधुरी दीक्षित, केट विंसलेट, जूली डेल्फी और जूलिया रॉबर्ट्स

पसंदीदा फिल्में (vidya balan favourite Films) - बॉलीवुड - गोल माल (1979)

पसंदीदा रंग (vidya balan favourite colour) - लाल

पसंदीदा स्थान (vidya balan favourite Place)- न्यूयॉर्क और न्यूजीलैंड

पसंदीदा इत्र(vidya balan favourite perfume)- Issey Miyake, Elizabeth Arden

Tags:    

Similar News