Vikram Vedha Trailer OUT: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म का ट्रेलर आउट, थ्रिलर और एक्शन से भरी होगी फिल्म

Vikram Vedha Trailer OUT: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीँ आज इसका ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।

Update: 2022-09-08 10:23 GMT

Vikram Vedha Trailer OUT (Image Credit-Social Media)

Vikram Vedha Trailer OUT: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीँ आज इसका ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फैंस इसके ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिये ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की इस फिल्म का ये धासूं ट्रेलर।

गौरतलब है कि फिल्म में ऋतिक एक खूंखार गैंगस्टर और सैफ एक सख्त पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित फिल्म विक्रम वेधा उनकी 2017 की इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। इसके तमिल वर्ज़न में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं थी। वहीँ अब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विक्रम वेधा ट्रेलर का आज रिलीज़ हो गया है। ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। फिल्म में सैफ उर्फ ​​विक्रम और ऋतिक उर्फ ​​वेधा के बीच आमना-सामना होता है और ये फिल्म इन दोनों किरदारों की कहानी पर आधारित है। इसमें बेहद प्रभावशाली शॉट्स और शक्तिशाली डायलॉग्स का मिश्रण हैं। वहीँ आपको बता दें कि ट्रेलर कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं करता है, ये ऋतिक और सैफ के किरदाओं की वास्तविक प्रकृति के आसपास ज़रूर है लेकिन फैंस के लिए एक सस्पेंस को बरकरार रखे हुए है। ये फिल्म YNOT स्टूडियोज, फ्राइडे फिल्मवर्क्स, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित।

Full View

फिल्म विक्रम और बेताल की भारतीय लोक कथा पर आधारित है और एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी का अनुसरण करती है जो एक समान रूप से सख्त गैंगस्टर को पकड़ने और मारने के लिए निकलता है। कुछ दिनों पहले, पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी विक्रम वेधा के टीज़र को रिलीज़ किया गया था और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली थी।

विक्रम वेधा ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ऑन-स्क्रीन एक साथ काफी समय बाद वापसी भी है। दोनों को साल 2002 की फिल्म ना तुम जानो ना हम में एक साथ देखा गया था, जिसमें ईशा देओल भी मुख्य भूमिका में थीं। इस बीच, इस फिल्म से ऋतिक रोशन तीन साल बाद फिल्म वॉर के बाद बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है। दूसरी ओर, सैफ, जवानी जानेमन के बाद सिनेमाघरों में वापसी करते हैं, जो 2020 में रिलीज़ हुई थी। 

Tags:    

Similar News