Vivian Dsena Wife: विवियन डीसेना की पत्नी कौन हैं, जिनके लिए बदला धर्म, शादीशुदा जिंदगी रही विवादित

Who is Vivian Dsena Wife: बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट और एक्टर विवियन डीसेना की पत्नी कौन हैं, और जानिए इनके बारे में अन्य जानकारी

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-07 12:57 IST

Vivian Dsena Wife

 Vivian Dsena Wife: टीवी सीरियल में वैम्पायर के किरदार से फेम पाने वाले एक्टर विवियन डीसेना(Vivian Dsena) इस समय सलमान खान के रियलटी शो बिग बॉस 18 का हिस्सा बने हुए हैं। विवियन डीसेना ने खुद शो के होस्ट सलमान खान को बताया कि उन्होंने बिग बॉस 18 का ऑफर 9 सालों बाद स्वीकार किया है। विवियन डीसेना अपने सीरियल के साथ ही साथ कुछ समय पहले अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा का विषय बने हुए थे। बता दे कि विवियन डीसेना की लव-लाइफ हमेशा से कंट्रोवर्सी बनी रही है। उन्होंने दो शादियाँ की लेकिन दोनों शादियाँ सफल नहीं हुई। चलिए जानते हैं विवियन डीसेना की पत्नियों के बारे में की कौन हैं विवियन डीसेना की दोनों पत्नियाँ 

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट और एक्टर विवियन डीसेना की पत्नी कौन हैं (Who is Vivian Dsena Wife Bigg Boss 18)-

विवियन डीसेना की पहली पत्नी (Vivian Dsena First Wife)-


विवियन डीसेना ने अपने करियर की शुरूआत 2008 में कसम से सीरियल (Vivian Dsena Serial) से की थी। जिसके बाद उनको प्रसिद्धी प्यार की ये एक कहानी से मिली थी। इस सीरियल में विवियन ने वैंपायर का किरदार प्ले किया था। और इसी सीरियल से उनको अपनी पहली लाइफ पार्टनर Vahbbiz Dorabjee मिली जिनसे उन्होंने 2013 में विवाह किया। लेकिन दोनों की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। 

विवियन डीसेना की दूसरी पत्नी (Vivian Dsena Second Wife)-



 विवियन ने 2023 में मिस्त्र की पत्रकार नौरन अली (Vivian Dsena Current Wife) संग विवाह किया। इनके लिए विवियन ने अपना धर्म तक परिवर्तित कर लिया और 2019 से इस्लाम धर्म को मानने लगे। इन दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम लयाना विवियन डीसेना (Vivian Dsena Daughter) है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई थी कि विवियन डीसेना और उनकी पत्नी नौरन अली का तलाक होने वाला है। लेकिन ये दोनों वर्तमान में अभी भी साथ में हैं। तो वहीं इस समय बिग बॉस में Vivian Dsena अपनी पत्नी और माँ के हाथों का खाना याद करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विवियन डीसेना का धर्म क्या है (Vivian Dsena Religion)-


विवियन डीसेना की माँ हिंदू हैं और पिता पुर्तगाली मूल के ईसाई हैं। इनकी माँ एक एथिलीट थी और पिता फुटबालर थे। Vivian Dsena पहले ईसाई धर्म को मानते थे लेकिन 2019 के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया। 

Tags:    

Similar News