6 महीनों में 7 सितारों के जाने का दर्द झेल रहा बॉलीवुड, जानें उनके नाम

इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया,किसी ने सुसाइड से तो किसी को बीमारी ने मौत की नींद सुला दिया। बॉलीवुड के लिए साल 2020 बहुत भारी रहा है। साल 2020 के 6 महीनों में फिल्म इंडस्ट्री ने कई बड़े दिग्गज कलाकारों को खो दिया है।

Update: 2020-07-03 03:50 GMT

मुंबई :इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया,किसी ने सुसाइड से तो किसी को बीमारी ने मौत की नींद सुला दिया। बॉलीवुड के लिए साल 2020 बहुत भारी रहा है। साल 2020 के 6 महीनों में फिल्म इंडस्ट्री ने कई बड़े दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। ये ऐसे संजीदे उम्दा कलाकार थे जिनकी एक्टिंग और कला का जादू लोगों के सर बोलता था। इन सितारों के यूं अलविदा कह देने से बॉलीवुड में एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है जो शायद ही कभी भर पाए।

 

यह पढ़ें..सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, इन हस्तियों ने जताया दुख

 

सरोज खान,एक्टर सुशांत के मौत से अभी बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन हो गया, उन्हें सांस की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। 72 साल की सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया था।

सुशांत सिंह राजपूत, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत लंबे समय से डिप्रेशन में थे। अपने छोटे करियर में सुशांत सिंह राजपूत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

 

यह पढ़ें..कानपुर एनकाउंटर: पुलिस टीम पर हमला, CO समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद

वाजिद खान, संगीतकार वाजिद खान का भी निधन हो गया था। वाजिद खान ने 1 जून को अंतिम सांस ली थी। वाजिद खान लंबे समय से किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। बताया गया था कि वो कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे। बॉलीवुड में साजिद-वाजिद की जोड़ी खूब मशहूर थी।

 

ऋषि कपूर एक्टर ऋषि कपूर ने भी इसी साल 2020 इस दुनिया को अलविदा कहा है। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल आखिरी सांस ली। इरफान के निधन के एक दिन बाद ही ऋषि भी चल बसे थे। ऋषि कपूर भी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

 

इरफान खान, मशहूर एक्टर इरफान खान का इसी साल 29 अप्रैल को निधन हो गया। इरफान खान लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इरफान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता था। उन्होंने पीकू, पान सिंह तोमर, लाइफ ऑफ पाई जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। इरफान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

 

यह पढ़ें..बॉलीवुड को झटका: नहीं रही ये मशहूर कोरियोग्राफर, माधुरी, श्रीदेवी को सिखाया था डांस

 

मोहित बघेल, इस क्रम में मोहित बघेल का नाम शामिल है जिसे भीबॉलीवुड ने खो दिया। सलमान खान संग फिल्म रेडी में काम करने वाले 27 साल के मोहित बघेल का 23 मई को निधन हो गया था। मोहित भी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

 

मनमीत ग्रेवाल, टीवी का फेमस चेहरा मनमीत ग्रेवाल ने 16 मई को खुदखुशी कर ली थी। मनमीत ग्रेवाल ने कई सीरियल्स में बढ़िया काम किया था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो गया था। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने खुदखुशी कर ली।

Tags:    

Similar News