Nepotism in Bollywood: नेपोटिज्म की भेंट चढ़ा साल 2023, हर जगह नजर आए स्टार किड्स

Nepotism in Bollywood : बॉलीवुड और नेपोटिज्म एक दूसरे से गहरे तरीके से जुड़े हुए हैं। साल 2023 की नेपोटिज्म के नाम ही रहा और कहीं सारे सितारों के बच्चों को एक्टिंग करते हुए देखा गया।

Update: 2023-12-19 12:02 GMT

Nepotism in Bollywood

Nepotism in Bollywood : नेपोटिज्म एक ऐसा शब्द है जिसकी चर्चा अक्सर बॉलीवुड में होती रहती है। हर साल अपनी किस्मत आजमाने के लिए बॉलीवुड में कई सारे आते हैं। इनमें से कुछ चेहरे अनजान होते हैं तो कुछ बॉलीवुड में पहले से ही फेमस सितारों के बच्चे होते हैं। इन्हें सितारों के बच्चों के इंडस्ट्री में काम करने को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जाता है। बॉलीवुड सितारों के कई बच्चे हैं जो अपना नाम इंडस्ट्री में बन पानी में सफल हुए हैं और वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर सभी सितारों के बच्चे अक्सर छाए रहते हैं और उनकी तस्वीर तेजी से वायरल होती है। चलिए आज आपको बताते हैं कि 2023 किस तरह से एक बार फिर नेपोटिज्म के नाम रहा।

सुहाना खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें अक्सर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है और वह दोस्तों के साथ नजर आती रहती हैं। इस बार उन्हें एक्टिंग का हुनर दिखाने का मौका भी मिला और यह मौका उन्हें जो यह अख्तर की फिल्म द आर्चीज में दिया गया है।


पलक तिवारी

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जितना अपने ग्लैमर से दर्शकों का दिल जीतती है उनकी बेटी भी इस मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। पलक तिवारी को सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। जिससे उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।


अगस्त्य नंदा

अगस्त्य नंद के माता-पिता भले ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक ना रखते हो लेकिन उनके नाना यानी अमिताभ बच्चन मामा यानी अभिषेक बच्चन मामी यानी कि ऐश्वर्या राय और नानी यानी कि जया बच्चन का बॉलीवुड इंडस्ट्री से गहरा नाता है। अगस्त्य ने भी खुशी और सुहाना के साथ द आर्चीज से अपना डेब्यू किया है।


अलीजेह अग्निहोत्री

अलीजेह अग्निहोत्री सलमान खान की भांजी है और अलवीरा तथा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। सलमान खान उन्हें बहुत प्यार करते हैं और वह फर्रे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं।


खुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर की बहन। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर बड़े पर्दे का हिस्सा बन चुकी हैं। वैसे तो वह अक्सर लाइमलाइट में रहती है लेकिन उन्होंने द आर्चीज से अपना डेब्यू कर लिया है।


Tags:    

Similar News