फौरन डाउनलोड कर लें ये एप, सांप काटने पर नहीं होगी मौत

साल 2018 में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि महज एक महीने में गुरुग्राम से 450 जहरीले सांपों को पकड़ा गया था। सांपों को लेकर हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एक रिपोर्ट जारी की है। 

Update: 2019-11-30 15:28 GMT

लखनऊ: साल 2018 में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि महज एक महीने में गुरुग्राम से 450 जहरीले सांपों को पकड़ा गया था। सांपों को लेकर हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एक रिपोर्ट जारी की है।

जिसमें कहा गया है कि हर साल भारत में 2.8 मिलियन यानी 28 लाख लोगों को सांप काटते हैं जिनमें से करीब 47 हजार लोगों की मौत हो जाती है।

सांप के काटने से होने वाली मौत का सबसे बड़ा कारण समय पर मरीज का हॉस्पिटल में नहीं पहुंचना और समय पर वैक्सीन का नहीं मिलना है। तो अब सवाल यह है कि यदि किसी को सांप काट ले तो उसे बचाने का तरीका क्या है। चलिए आज हम आपको एक एप के बारे में बताते हैं जो सांप के काटने पर आपकी जान बचा सकता है।

ये भी पढ़ें...केरल: सरकारी स्कूल में 10 साल की छात्रा की सांप के काटने से मौत

गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से करे डाउनलोड

इस एप का नाम इन्डियन स्नेक है जिसे आप गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से फ्री में अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर अपने इलाके में मौजूद सांप के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं।

इस एप को जीव विज्ञानी विवेक शर्मा ने लॉन्च किया है। विवेक के साथ जोस लुईस भी जो कि वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर हैं। इस एप को लियोपार्ड लैब ने तैयार किया है।

इंडियन स्नेक एप के जरिए 100 किलोमीटर के दायरे में मौजूद सांपों या सांप के काटने पर मदद ली जा सकती है। सांप के काटने पर यह एप आपको पास के अस्पताल के बारे में जानकारी देता है।

ये भी पढ़ें...‘एयरलेंस डेटा’ मोबाइल एप देगा वायु प्रदूषण की जानकारी

इसके अलावा इसमें सांपों के काटने के तरीके के बारे में भी वीडियो के जरिए बताया गया है। यदि आपको अपने घर पर सांप नजर आता है तो आप इसकी जानकारी इस एप पर दे सकते हैं। इसके बाद सांप को पकड़ने वाली टीम आपके घर पर आकर सांप को ले जाएगी। इस एप में सांप की प्रजातियों के बारे में भी बताया है।

 

Tags:    

Similar News