अब मिनटों में मिलेगा लोन, इस कंपनी ने लॉन्च किया ये App

Xiaomi पिछले काफी समय से अपने यूजर्स के लिए नए-नए एप्स और सर्विसेज लेकर आता रहा है, अब इस बार कंपनी ने फाइनेंशल सेक्टर की ओर अपना कदम बढ़ाया है।

Update: 2019-12-04 04:18 GMT
अब आपको मिनटों में मिलेगा लोन, इस कंपनी ने लॉन्च किया ये App

Xiaomi पिछले काफी समय से अपने यूजर्स के लिए नए-नए एप्स और सर्विसेज लेकर आता रहा है, अब इस बार कंपनी ने फाइनेंशल सेक्टर की ओर अपना कदम बढ़ाया है। दरअसल, Xiaomi ने सभी Android यूजर्स के लिए अपना Mi Credit App लॉन्च किया है। Xiaomi के मुताबिक, अब यूजर्स को Mi Credit App की मदद से केवल 5 मिनट के अंदर ही लोन आसानी से मिल सकेगा। कंपनी ने इस App में एक खास फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स दूसरों को साथ रिक्वेस्ट शेयर कर पाएंगे। साथ ही दूसरों के लिए भी हेल्प ऑफर कर पायेंगे।

5 मिनट में मिलेगा लोन

अगर आपको Xiaomi के इस नए Mi Credit App को कंफ्यूजन हो रही है तो बता दें कि, Mi Credit App प्ले स्टोर पर पहले से मौजूद Mi Pay से बहुत अलग है। Mi Pay कंपनी का एक Payment App है, जिस पर यूजर्स यूपीआई की मदद से Paytm और PhonePe जैसे Payment App की तरह ही Payments कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स इस एप पर आसान केवाईसी वेरिफिकेशन के साथ 5 मिनट के ही अंदर लोन पा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: नागरिकता बिल पर सरकार-विपक्ष में जंग की तैयारी, जानिए इसके बारे में पूरी डीटेल्स

Play Store से कर सकते हैं Download

सभी वेरिफिकेशन और यूजर इन्फर्मेशन पार्टनर प्लेटफॉर्म पर की जाएगी और Mi Credit App पर केवज एजेंट्स के नाम ही लिस्ट होंगे। Xiaomi ने Mi Credit App परफाइनेंशल लोन प्रोवाइडर्स की भी जानकारी साझा की है। यूजर्स प्लेटफॉर्म पर लॉगऑन करके क्विक लोन्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Xiaomi ने इंडिया के कई बैंकों के साथ साझेदारी में Mi Credit सर्विस को लॉन्च किया है। Android यूजर्स Mi Credit App को Play Store से Download कर सकते हैं।

28 करोड़ से ज्यादा दिया जा चुका है लोन

बता दें कि, Mi Credit Xiaomi की तीसरी वेल्यू-ऐडिड इंटरनेट सर्विस है, कंपनी ने Mi यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में अपनी Mi Music और Mi Video सर्विसेज को लॉन्च किया है। चीनी कंपनी Xiaomi के मुताबिक, Mi Credit खासतौर से युवाओं को इंस्टेंट पर्सनल लोन देने वाला प्लेटफॉर्म है। Xiaomi का कहना है कि, Mi Credit Mi यूजर्स को लोन देने के प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है। चीनी कंपनी के मुताबिक, कंपनी टेस्टिंग फेज में Mi Credit App की मदद से करीब 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दे चुकी है।

यह भी पढ़ें: Ananya Pandey के इन लुक्स को देखकर आप भी कहेंगे Wow… ढा रहीं कहर

Tags:    

Similar News