Haryana: रेवाड़ी की लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 40 कर्मचारी घायल...कई झुलसे

Rewari Factory Blast: रेवाड़ी हादसे में 40 कर्मचारी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर झुलसे कर्मचारियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।;

Written By :  aman
twitter icon
Update:2024-03-16 22:23 IST
boiler explodes in Rewari, Haryana News, Newstrack Hindi News, Rewari Industrial Area

रेवाड़ी की लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में बड़ा हादसा (Social Media)

  • whatsapp icon

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार (16 मार्च) शाम बड़ा हादसा हुआ। रेवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा में बड़ा हादसा (Rewari Factory Blast) हुआ है। 'लाइफ लॉन्ग' फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 40 कर्मचारी घायल हो गए। कई कर्मचारियों की हालत गंभीर है जबकि कुछ बुरी तरह झुलसे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां हादसा स्थल पर पहुंची। कई एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

राहत और बचाव दल ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य और पुलिस महकमे के कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आपको बता दें कि, लाइफ लॉन्ग कंपनी स्पेयर पार्ट्स (Spare Parts) बनाती है।

कई घायलों की हालत गंभीर, रोहतक रेफर 

इस हादसे की बाबत सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव (Civil Surgeon Dr. Surendra Yadav) ने कहा कि, 'धारूहेड़ा में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। हमने अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। हमने फैक्ट्री में एंबुलेंस भेजी है। अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलसे हैं। करीब 40 लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक रेफर किया गया है। '

MP दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया दुख

इस घटना की खबर मिलने के बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Congress MP Deepender Singh Hooda) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के झुलसने की खबर बेहद दुखद है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सरकार इस दुर्घटना में पीड़ित सभी को बेहतर उपचार और हरसंभव मदद उपलब्ध कराए।'


Tags:    

Similar News