Jalebi Baba: लड़कियों का शौकीन अश्लील जलेबी बाबा, ढोंगी की काली दुनिया में जो फंसी वो ना लौटी, देखें इसका असली रूप

Jalebi Baba: तंत्र-मंत्र की विद्या सीखकर आए अमरवीर ने टोहाना में ही बाबा बालकनाथ का आश्रम बनवाया और यहां से एक नई जिंदगी की शुरूआत की।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-01-17 06:49 GMT

Jalebi Baba  (photo: social media )

Jalebi Baba: पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला अमरवीर रोजी-रोटी के सिलसिले में हरियाणा के फतेहाबाद जिला स्थित टोहाना पहुंचा और जलेबी की दुकान शुरू की। जल्द ही उसकी जलेबी की मिठास ने इलाके में अपनी पकड़ बना ली और उसकी दुकानदारी चल निकली। कुछ समय बाद जलेबी की दुकान लगाने वाले अमरवीर की पहचान बदल गई। अब उसकी पहचान जलेबी बाबा के तौर पर हो चुकी थी, जबकि उसने काफी पहले अच्छी ग्राहकी वाली अपनी जलेबी दुकान बंद कर दी थी।

तंत्र-मंत्र की विद्या सीखकर आए अमरवीर ने टोहाना में ही बाबा बालकनाथ का आश्रम बनवाया और यहां से एक नई जिंदगी की शुरूआत की। अपने मेहनत के बल पर जलेबी की दुकान को स्थापित करने वाला अमरवीर बाबा बनकर बदल चुका था। उसने अपनी सभी 6 बच्चों की शादी कर उन्हें पंजाब भेज दिया और आश्रम में अकेले रहने लगा। शातिर बिल्लूराम, उर्फ बाबा अमरपुरी, उर्फ जलेबी बाबा ने इसके बाद उन कुकृत्यों को अंजाम दिया, जिसे सुनकर लोग सिहर उठते हैं।

4 बेटियों का बाप जलेबी बाबा ने अपने आश्रम के अंधेरे में न जाने कितने मासूम महिलाओं और लड़कियों को बर्बाद कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बाबा ने 100 से अधिक महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाया। हालांकि, वास्तिविक संख्या इसे कहीं ज्यादा हो सकती है। ये वो महिलाएं हैं, जिनका अश्लील वीडियो बाबा के पास से बरामद हुआ है।

नशे में महिलाओं का करता था रेप

तंत्र-मंत्र की विद्या सीखकर लंबे समय बाद टोहाना पहुंचे जलेबी बाबा ने दुख और दर्द को खत्म करने की बात करने लगा। उसने इस दावे के साथ अपने आश्रम के बाहर एक बोर्ड भी लगा रखा था। उसके इस शिकारी दावे में कई महिलाएं और लड़कियां फंसती चली गईं। बाबा के जाल में ज्यादातर वैसी महिलाएं फंसी जो अपने जीवन में बड़ी विकट परिस्थितियों का सामना कर रही थीं। इनमें अधिककर गरीब परिवार से आने वाली लड़कियां थीं।

बाबा ने इनकी मजबूरी का पूरा फायदा उठाते हुए, उन्हें पहले अपने भरोसे में लिया और उसका शारीरिक शोषण किया। सम्मोहन की विद्या में पारंगत हो चुके इस ढोंगी ने इलाज के नाम पर महिलाओं को आश्रम के अंदर बने तहखाने में ले जाया करता था और फिर वहां पर कभी चाय में तो कभी प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने शिकार को दिया करता था। इसके बाद नशे की हालत में वह उन महिलाओं और लड़कियों का रेप करता था।

इतना ही नहीं बाबा उन मासूम महिलाओं का अश्लील वीडियो भी बना लेता था ताकि भविष्य में वो उनके खिलाफ न जा सके। इसके बाबा धनी पीड़िताओं को ब्लैकमेल कर उससे जमकर उगाही करता और गरीब महिलाओं को दोबारा शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर करता था। महिलाएं अपनी इज्जत, प्रतिष्ठा के कारण इस अन्याय के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं।

पाप का घड़ा ऐसे फूटा

जलेबा बाबा के पाप का घड़ा काफी भर चुका था और अब वह फूटने की कगार पर पहुंच चुका था। बाबा के विनाश का कारण उन्हीं का एक करीबी बना, जिसन पुलिस को उनसे जुड़ी अश्लीली वीडियो भेजी। इसके बाद टोहाना पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने ढोंगी बाबा के पास से 120 अश्लील वीडियो बरामद किए थे, जिसमें हर वीडियो में बाबा के साथ एक नई महिला नजर आती थी। साल 2018 में टोहाना पुलिस ने खुद बाबा खिलाफ रेप समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

सजा सुनकर रोने लगा था ढोंगी बाबा

फतेहाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जब पिछले दिनों ढोंगी बाबा को उसके करतूतों के लिए सजा सुनाई थी तो वह रोने लगा और जज से रहम की भीख मांगने लगा। उसने कई बीमारियों का हवाला दिया लेकिन उसके कुकर्मों के आगे उसके आंसू बेबस नजर आए। बाबा ने दो नाबालिगों को भी हवस का शिकार बनाया था इसलिए उसके विरूद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगी। बाबा को कोर्ट ने 14 साल की कैद और 35 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई है। बाबा के वकील ने निचली अदालत के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात कही है।

Tags:    

Similar News