Haryana Lockdown Extended: 26 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, नई गाइडलाइन जारी

हरियाणा की खट्टर सरकार ने 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा अभियान' के तहत लॉकडाउन बढ़ा दिया है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-18 12:17 GMT

 26 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन (social media)

Haryana Lockdown Extended:हरियाणा सरकार ने 26 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान पहले से जारी रियायतें लोगों को मिलती रहेंगी। 50 फीसदी क्षमता के साथ बार और रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होंगे।

 महामारी से बचाव के नियमों का पालन करें

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा लोग महामारी से बचाव के नियमों का अनुपालन नहीं करेंगे, तो पुलिस को मजबूर होकर सख्ती करनी पड़ेगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। 

ये है नई गाइडलाइन

  • अब रेस्टोरेंट व बार (होटल व माल के रेस्टोरंट व बार समेत) सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोले जा सकेंगे।
  • होम डिलीवरी का समय भी यही रहेगा।
  • क्लब, रेस्टोरेंट, गोल्फ क्लब के बार भी सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलेंगे।
  • जिम सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
  • कामन ला एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 23 जुलाई को कराया जा सकेगा
  • विवाह व अंतिम संस्कार क्रिया में 100 लोग शामिल हो सकेंगे. हालांकि यह व्यवस्था पहले से है।
  • स्पा सुबह छह बजे खोले जा सकेंगे और रात आठ बजे तक चलेंगे।
  • दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक और माल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खोले जा सकेंगे।
  • खेल गतिविधियों के लिए स्टेडियम पहले ही खोले जा चुके हैं।
  • कारपोरेट कार्यालयों को 100 फीसद हाजिरी के साथ खोलने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन इनमें कोविड के नियमों का पालन जरूरी है।
Tags:    

Similar News