Remedy For Periods Pain: पीरियड पेन ने कर दी है हालत खराब, आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, आयुर्वेदिक पोटली से सिंकाई पर मिलेगी मिनटों में राहत

Periods Pain Kam Karne Ke Liye Gharelu Upay: पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द होता है, जिससे राहत पाने के लिए आप ये उपाय आजमा सकती हैं।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-20 13:36 IST

Remedy For Periods Pain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ayurvedic Upay For Periods Pain: पीरियड्स या मासिक धर्म (Periods), प्रजनन आयु की महिलाओं के शरीर में हर महीने होने वाला एक प्राकृतिक चक्र है। इस दौरान महिलाओं की योनि से खून बहता है। यह एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है, क्योंकि जिन महिलाओं को मासिक धर्म नहीं होते हैं, उनका मां बनना मुश्किल हो जाता है। इससे प्रजनन क्षमता में कमी हो जाती है और हार्मोन्स भी असंतुलित हो जाते हैं। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी इर्रेगुलर पीरियड्स का सामना कर रहीं महिलाओं को हो सकती हैं।

आम तौर पर, पीरियड्स चार से सात दिनों तक रहते हैं। हालांकि, हर महिला में ये अवधि अलग-अलग हो सकती है। पीरियड्स रहने के दौरान कई महिलाओं को हल्के दर्द का अनुभव होता है, जबकि कई ऐसी भी लड़कियां और महिलाएं होती हैं, जिनके पेट के निचले हिस्से, पीठ और जांघों में भयंकर दर्द या ऐंठन महसूस होती है। जिससे उनका उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा आयुर्वेदिक उपाय लेकर आए है, जो मेन्स्ट्रुअल पेन में जल्द राहत दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

पीरियड्स पेन के लिए आयुर्वेदिक पोटली (Ayurvedic Potli For Periods Pain)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप भी उनमें से एक हैं, जिन्हें मासिक धर्म के दौरान दर्द और ऐंठन की समस्या होती है तो एक खास आयुर्वेदिक पोटली का इस्तेमाल इस दौरान कर सकती हैं। इसकी जानकारी मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने दी है। उन्होंने इसे बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में अपने यूजर्स को बताया है।

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक पोटली

इसे बनाने के लिए आपको 5 चीजों की जरुरत होगी, जिनमें से कई घर के किचन में आसानी से मिल जाएंगी, वो हैं- सूखा अदरक (सोंठ), फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज), अश्वगंधा, मेथी और अजवाइन।

बनाने का तरीका

इस पोटली को बनाने के लिए सबसे पहले सभी इंग्रीडिएंट्स को एक साफ कॉटन के कपड़े में डालकर बांध देना है। इसके बाद ड्राई पैन या गर्म तेल में पोटली को गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो जेंटली इसे लोअर एब्डोमेन यानी पेट के निचले हिस्से पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। इससे दर्द में जल्दी राहत मिलेगी।

पीरियड्स के पेन को क्यों कम करती है ये पोटली

1- इससे सिंकाई पर गर्भाशय में रक्त संचार बढ़ता है।

2- यह ब्लोटिंग और क्रैम्प्स को नैचुरली कम करने में भी मददगार साबित होती है।

3- यही नहीं ये आयुर्वेदिक पोटली आपके हार्मोन्स को संतुलित करती है और मेन्स्ट्रुअल हेल्थ का समर्थन करती है।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सत्यता, सटीकता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News