Dengue Diet: डेंगू बुखार में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानिए

Dengue Diet: डेंगू एक जानलेवा बुखार है, इसमें खानपान का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है। इसी क्रम में जानिए डेंगू के बुखार में क्या चीजें खानी चाहिए और किन चीजों का परहेज करना चाहिए।;

Update:2023-08-04 11:35 IST
Dengue Diet: डेंगू बुखार में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानिए
Dengue Diet (Image- Social media)
  • whatsapp icon

Dengue Diet:बारिश के मौसम डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल इस मौसम में गंदगी की वजह से मच्छर पनपने लगते हैं और डेंगू एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। इस बीमारी में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द होने लगता है और तेजी से शरीर के प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं। डेंगू बुखार ज्यादातर बच्चों और बड़े-बूढ़ों को आसानी से हो जाता है। यह एक जानलेवा बुखार है, इसमें खानपान का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है। इसी क्रम में जानते हैं कि डेंगू के बुखार में क्या चीजें खानी चाहिए और किन चीजों का परहेज करना चाहिए।

मसालेदार खाना

मसालेदार खाना डेंगू के मरीजों को बिल्कुल नहीं खान चाहिए। इससे पेट में एसिड जमा हो जाता है, जिससे अल्सर की दिक्कत बढ़ जाती है। जिसके कारण आपको ठीक होने में काफी समय लग सकता है।

Also Read

कॉफी

डेंगू में कॉफी या कैफीन युक्त चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कैफीनयुक्त ड्रिंक्स पीने से दिल की धड़कन बढ़ने लगती है। थकान और मांसपेशियों में भी दिक्कत होने लगती है। ऐेसे में इन चीजों के सेवन से दूर ही रहें।

नॉनवेज खाने से रहें दूर

डेंगू के मरीजों को नॉनवेज खाने से दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये खूब सारे मसाले से बनाया जाता है और यह आसानी से पचता भी नहीं है। इसे खाने से मरीज की दिक्कत को और बढ़ जाती है। ऐसे में केवल हेल्दी खाना खाएं।

डेंगू में खाएं ये चीजें

नारियल पानी

डेंगू के मरीजों को खूब नारियल पानी पीना चाहिए। ये मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारिलय पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं और इसमें जरूरी पोषक तत्व भी होते है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।

पपीते के पत्तों का रस

डेंगू के मरीजों के लिए पपीते के पत्तों का रस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और सूजन-पेट फूलने की समस्या को रोकते हैं। इसके अलावा पत्तों के रस को पीने से प्लेटलेट काउंट भी तेजी से से बढ़ते हैं। यह डेंगू के इलाज में बेहद मददगार है।

कीवी

डेंगू के मरीजों को कीवी खाना चाहिए। इसमें पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन A और विटामिन E की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के साथ हाइपरटेंशन और हाई प्रेशर को भी कंट्रोल होता है। इसके अलावा कीवी खाने से स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं बनती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और डेंगू बुखार से से लड़ने में मदद मिलती है।

Tags:    

Similar News