सरकार का बड़ा लक्ष्य! 21 नए न्यूक्लियर रिएक्टर बिजली उत्पादन में लाएँगे क्रांति

देश में बिजली बढ़ोत्तरी के लिए परमाणु रिएक्टर के निर्माण का कार्य चल रहा है। देश में 21 नये परमाणु रिएक्टर के निर्माण के लिए काम चल रहा है।

Update: 2023-05-14 23:17 GMT

मुंबई: देश में बिजली बढ़ोत्तरी के लिए परमाणु रिएक्टर के निर्माण का कार्य चल रहा है। देश में 21 नये परमाणु रिएक्टर के निर्माण के लिए काम चल रहा है। इनके निर्माण के बाद बिजली उत्पादन क्षमता में तकरीबन 15 हजार मेगावाट तक की वृद्धि होगी। परमाणु ऊर्जा विभाग के ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: दिखा दुर्लभ जीव! ऐसा नजारा, जिसे देख दंग रह गए सभी

बुधवार क इसकी जानकारी देते हुए परमाणु ऊर्जा विभाग यानि डीएई के सचिव के. एन. व्यास ने बताया कि, ये परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की योजना है। हमारे 21 रिएक्टर निर्माण और योजना विभिन्न चरण में है। इससे हम करीब 15 हजार मेगावॉट की अतिरिक्त क्षमता को जोड़ सकेंगे।

परमाणु ऊर्जा विभाग ने पहले इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि, देश में साल 2031 तक 15 हजार 7 सौ मेगावॉट की क्षमता वाले 21 नए रिएक्टर लगाए जायेंगे। इसके साथ ही विभाग ने कहा था कि केंद्र सरकार पांच अन्य प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है। इनमें 38 परमाणु रिएक्टर शामिल होंगे। फिलहाल 9 बिजली रिएक्टर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इन बिजली रिएक्टर्स को 2024 से 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: सावधान पाकिस्तान! तुम्हारा काल है भारत की ये मिसाइल, जाने इसके बारे में

Tags:    

Similar News