कर नाटक: येदियुरप्पा की लालच, इसलिए बनाये इतने डिप्टी सीएम

Update: 2019-08-27 03:48 GMT

कर्नाटक: कर्नाटक की राजनीति इस वर्ष नये नये नाटक देखने को मिले है, पहले सरकार बनाने का नाटक, फिर बहुमत दिखाने के लिए जोर आजमाइस, अब मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री पद के लिए... बड़ी खबर पहली बार कर्नाटक में तीन उपमुख्यमंत्री बनाये गये है।

मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने लक्ष्मण सावदी, गोविंद एम करजोल और अश्वथ नारायण को डिप्टी सीएम बनाया है। खास बात यह है कि लक्ष्मण सावदी फिलहाल ना विधायक हैं और ना ही वह विधान परिषद के सदस्य हैं।

17 नवनियुक्त मंत्री...

इसके साथ ही सीएम ने 17 नवनियुक्त मंत्रियों को सोमवार को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इन मंत्रियों को करीब एक सप्ताह पहले कैबिनेट में शामिल किया गया था। येडियुरप्पा ने लक्ष्मण सावदी, गोविंद एम करजोल और अश्वथ नारायण को डिप्टी सीएम बनाया है।

इन मंत्रियों को मिले ये प्रभार...

इनमें से गोविंद करजोल को पीडब्ल्यूडी और समाज कल्याण, अश्वत्थ नारायण को उच्च शिक्षा, आईटी और बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रभार दिया गया है। वहीं, बसवराज बोम्मई को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि, लक्ष्मण सावदी को परिवहन विभाग का प्रभार दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री को बड़ा जिम्मा...

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बड़े और मध्यम स्तरीय उद्योग का मंत्रालय, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री-के एस ईश्वरप्पा और आर अशोक को क्रमश: ग्रामीण विकास और पंचायती राज, तथा राजस्व विभाग का प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री वरिष्ठ नेता बी श्रीरामुलू को बनाया गया है जबकि एस सुरेश कुमार को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का कार्यभार दिया गया है।

इन नेताओं को भी प्रभार...

अन्य मंत्रियों में वी सोमन्ना (आवास), सी टी रवि (पर्यटन, कन्नड़ और संस्कृति), बसवराज बोम्मई (गृह), कोटा श्रीनिवार पुजारी (मत्स्य, बंदरगाह और इनलैंड ट्रांसपोर्ट), जे सी मधुस्वामी (कानून, संसदीय मामले और लघु सिंचाई) शामिल हैं ।

सीसी पाटिल को खान और भूगर्भ, एच नागेश को आबकारी, प्रभु चव्हाण को पशुपालन और शशिकला जोले को महिला और बाल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

Tags:    

Similar News