अभी-अभी भीषण हादसा: सैन्य अधिकारी समेत छह की मौत, पांच घायल

अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक सेना का अधिकारी और एक चार वर्ष का बच्चा भी शामिल है।

Update: 2019-10-29 04:41 GMT

इंदौर: भाई दूज की सुबह इंदौर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। इंदौर में दो कारों की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में दोनों कारों में सवार छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें— गजब! बहुत सस्ता पेट्रोल-डीजल का रेट, जानें यहां नए दाम

जानकारी के अनुसार इंदौर के तेजाजी नगर में हुआ है। हादसे के वक्त दोनों कारों की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। टक्कर इतनी तेज हुई है कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कार से घायलों और शवों को निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें—जिंदगी की जंग हार गया मासूम, 4 दिन फंसा रहा बारेवेल में

अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक सेना का अधिकारी और एक चार वर्ष का बच्चा भी शामिल है।

Tags:    

Similar News