×

गजब! बहुत सस्ता पेट्रोल-डीजल का रेट, जानें यहां नए दाम

देश में दिवाली का त्यौहार मानाने के बाद आज 29 अक्टूबर को भाई दूज के दिन आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। 29 अक्टूबर मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आई है।

Roshni Khan
Published on: 29 Oct 2019 4:25 AM
गजब! बहुत सस्ता पेट्रोल-डीजल का रेट, जानें यहां नए दाम
X

नई दिल्ली: देश में दिवाली का त्यौहार मानाने के बाद आज 29 अक्टूबर को भाई दूज के दिन आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। 29 अक्टूबर मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कमी आई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 6 से 7 पैसे प्रति लीटर घटा है। वहीं डीजल का दाम 10 से 11 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। इन सबके बाद मंगलवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 72.92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 65.85 रुपए है।

ये भी देखें:जिंदगी की जंग हार गया मासूम, 4 दिन फंसा रहा बारेवेल में

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए भाव

इंडियन ऑयल के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.92 रुपए, 78.54 रुपए, 75.57 रुपए और 75.72 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 65.85 रुपए, 69.01 रुपए, 68.21 रुपए और 69.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

अक्टूबर में अब तक 1.69 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

अक्टूबर महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी कमी आई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, अक्टूबर में पेट्रोल की कीमतों में अभी तक 1.69 रुपए की कटौती हुई है। वहीं डीजल 1.64 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

ये भी देखें:सऊदी अरब-भारत में ये अहम समझौते, FII फोरम को संबोधित करेंगे PM मोदी

SMS से पता कर सकते हैं अपने शहर का भाव

आप रोजाना अपने शहर के दाम ऐसे चेक कर सकते हैं। SMS के जरिए कस्टमर किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर SMS भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्याम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 9224992249 को भेज सकते हैं। BPCL ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!