Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में शुष्क मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 फरवरी को बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 14 February 2025: देशभर में मौसम तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है, और फरवरी में मार्च जैसे तापमान की बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल, उत्तर भारत में तेज़ पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में शुष्कता देखी जा रही है।;
Aaj Ka Mausam
Aaj ka Mausam 14 February 2025: देशभर में मौसम तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है, और फरवरी में मार्च जैसे तापमान की बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल, उत्तर भारत में तेज़ पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में शुष्कता देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, और तेज़ हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। 14 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस फरवरी में 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल, कई क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी (20-30 किमी प्रति घंटा)। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तेज हवाएं चल सकती हैं और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है।
उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड के पहाड़ों में इस समय शुष्क मौसम का माहौल है, और पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक देखा जा रहा है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।