Aaj Ka Mausam 18 फरवरी: देशभर में बढ़ी तपिश, गर्मी का असर हुआ शुरू, जानिये कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj ka Mausam 18 February 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। फरवरी की शुरुआत से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे दिन में धूप की तपिश से गर्मी महसूस होने लगी है।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-18 07:00 IST

aaj ka mausam News (Photo from Social Media)

Aaj ka Mausam 18 February 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। फरवरी की शुरुआत से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे दिन में धूप की तपिश से गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा कुछ स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय धुंध रहेगी और बाद में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C और 14°C के आसपास रहेगा

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

फरवरी महीने में दिन के वक्त तेज धूप से लोगों को परेशानी हो रही है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा ले रहे हैं। रात के समय कंबल भी हल्के हो गए हैं, जबकि सुबह और शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। दिन में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुँच सकता है। यह मौसम केवल दिल्ली में ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। बढ़ती गर्मी के बावजूद, दिल्ली और देश के कई हिस्सों में दिन के दौरान राहत मिल सकती है।

Tags:    

Similar News