Aaj Ka Mausam 22 February 2025: उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर, जानिये कैसा रेहगा आज का मौसम
Aaj ka Mausam 22 February 2025: उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का उलट फेर जारी है। उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है।;
Weather UPdate (Pic:Social Media)
Aaj ka Mausam 22 February 2025: उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम का उलट फेर जारी है। उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा छाने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों आसमान साफ रहेगा। सुबह-शाम के समय धुंध रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 °C और 15 °C के आसपास रहेगा।
दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार से शनिवार तक न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, एनसीआर क्षेत्र में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बादल छाए रहने के बीच नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 22 फरवरी को एनसीआर के कई क्षेत्रों में तेज बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तूफान का अनुमान जताया है। नोएडा में 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है।