AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अरविंद केजरीवाल सहित 40 नेताओं के नाम शामिल

AAP Star Campaigner List: आम आदमी पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सबसे पहला नाम अरविंद केजरीवाल का है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-05-04 13:23 GMT

AAP Star Campaigner List: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी इस लिस्ट में 40 पार्टी नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में सबसे पहला नाम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का है। उनके बाद दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम है। 



ये सभी स्टार प्रचारक दिल्ली के लिए हैं। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव छठे चरण 25 मई को हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सात में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी की तीनों सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है। दोनों पार्टियों ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है।

Tags:    

Similar News