Delhi MCD Result: मनोज तिवारी के "ही ही हंस दिहली रिंकिया के पाप" गाने पर AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

Delhi MCD Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आप पहली बार एमसीडी की सत्ता पर काबिज हुई तो ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में जीत का जश्न मनाया।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-07 14:44 GMT

यूपी आप कार्यालय पर जश्न मनाते कार्यकर्ता (सोशल मीडिया)

Delhi MCD Result 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आप पहली बार एमसीडी की सत्ता पर काबिज हुई तो ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश भर में जीत का जश्न मनाया। यूपी AAP के कार्यकर्ताओं ने गायक और बीजेपी नेता सांसद मनोज तिवारी के गाने पर थिरक के जीत का जश्न मनाया है। आप यूपी के ट्विटर हैंडल से कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने का वीडियो शेयर किया जो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

उत्तर प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं दिल्ली एमसीडी चुनाव में मिली जीत के बाद भोजपुरी के हिट गायक और दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी के हिट गाने 'रिंकिया के पापा' पर जमकर डांस किया। इस जश्न का वीडियो आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यालय ने बीजेपी पर तंज कसते हुए वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 

इस वीडियो में आम आदमी पार्टी की टोपी पहने आप कार्यकर्ता 'रिंकिया के पापा' गाना पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने का वीडियो एक बड़ी स्क्रीन पर चलता दिख रहा है। आप की उत्तर प्रदेश इकाई ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, हम जीत गए✌️ 'चट दिहली मार दिहली खींच के तमाचा..हीही हीही हांस दिहली रिंकिया के पापा...

दिल्ली एमसीडी चुनाव का यह परिणाम

दिल्ली एमसीडी चुनाव के सभी 250 सीटों के नतीजे अब सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 15 साल बाद बीजेपी को MCD की सत्ता से बाहर कर दिया है। दिल्ली में तीन बार सरकार बनाने के बाद AAP पहली बार दिल्ली नगर निगम में अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली हैं। तो वहीं बीजेपी को 104 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि कांग्रेस के 9 उम्मीदवार जीते और 3 उम्मीदवार निर्दलीय जीते हैं। इस परिणाम से दिल्ली नगर निगम में आप की सरकार बनने का रही है।

Tags:    

Similar News