पंजाब विधानसभा चुनाव: CM बादल को उनके ही गढ़ में चुनौती देंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनकी पैतृक सीट 'लंबी' से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Update: 2017-01-14 11:08 GMT

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनकी पैतृक सीट 'लंबी' से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 4 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना की तारीख 11 मार्च निर्धारित है।

यह भी पढ़ें ... पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 61 कैंडिडेट्स की फर्स्ट लिस्ट, पटियाला से लड़ेंगे अमरिंदर

इस सीट से अकाली दल से राज्य के मौजूदा सीएम प्रकाश सिंह बादल अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की एक सूची जारी की थी। जिसमें अमरिंदर सिंह को पटियाला से टिकट दिया गया था। इस सूची में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं, युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व में संतुलन बनाने की ​कोशिश की थी।



कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार (14 जनवरी) को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने फैसला किया है कि वह लंबी सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।



सीएम प्रकाश सिंह बादल ने क्या कहा ?

-सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि वह हर चुनौतियों से लड़ने को तैयार हैं।

-उन्होंने कहा कि चाहे अमरिंदर की जगह राहुल गांधी ही क्यों न आ जाएं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

आप ने इस सीट से जरनैल सिंह को उतारा

गौरतलब है कि इस सीट से हमेशा ही प्रकाश सिंह बादल की दावेदारी मजबूत रही है, लेकिन अब इसी सीट से कांग्रेस की ओर से कैप्टन अमरिंदर सीएम को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। लंबी से आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इतना ही नहीं जरनैल सिंह ने भी हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह को ललकारते हुए कहा था कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह में दम है तो वह लंबी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।

Tags:    

Similar News