Jalandhar: अमृतपाल सिंह का बड़ा भाई ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, एसएसपी ने की पुष्टि

Jalandhar: एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर जल्द प्रेस वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि हरप्रीत से हमें आइस ड्रग्स बरामद हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-12 04:50 GMT

Jalandhar News (Pic: Social Media)

Jalandhar News: जालंधर देहात पुलिस ने सांसद अमृतपाल सिंह के बड़े भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल के भाई को नशीले पदार्थ आइस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हरप्रीत के पास से 5 ग्राम आईस बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है जो अमृतसर जिले के गांव चीमा बाठ का रहने वाला है। पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह को जालंधर से गिरफ्तार किया है। जालंधर देहात एसएसपी अंकुर गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। 

जल्द होगी प्रेस कांफ्रेंस

हरप्रीत सिंह गिरफ्तारी होने की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है। जानकारी में उन्होंने बताया कि जल्द ही हम प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के साथ विस्तार से जानकारी साझा करेंगे। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि हरप्रीत गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर जल्द प्रेस वार्ता होगी। उन्होंने बताया कि हरप्रीत से हमें आइस ड्रग्स बरामद हुआ है। ड्रग्स कितनी मात्रा में बरामद हुआ है इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि सूत्रों और मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरप्रीत के पास 5 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है।

खडूर साहिब सीट से सांसद है अमृतपाल

अमृतपाल, पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में जीत कर सांसद बने हैं। अमृतपाल सिंह ने 197120 वोटों से जीत हासिल की। उसे कुल 404430 वोट मिले थे। अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को हराया। जीरा को 207310 वोट मिले थे। साल 2019 के चुनावों में यहां से कांग्रेस के जसबीर सिंह सांसद चुने गए थे। फिलहाल, अमृतपाल असम की जेल में बंद है। जेल में बंद रहते हुए ही उसने ये चुनाव लड़ा था। उसपर एनएसए के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News