अरुणाचल प्रदेश के इस बूथ पर सिर्फ एक मतदाता डालेगा वोट

अरुणाचल प्रदेश के ह्यूलियांग विधानसभा के एक बूथ पर सिर्फ एक मतदाता है जो 11 अप्रैल को राज्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालेगा। पिछले लोकसभा चुनाव में इसी बूथ पर सिर्फ दो मतदाताओं ने वोट डाला था।

Update: 2019-03-13 09:53 GMT

ईटानगर: भारत के लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है यहीं इसकी सबसे बड़ी खूबी है। भारत के लोकतंत्र की खूबी ही है कि चुनाव आयोग ने सिर्फ एक वोटर के लिए पोलिंग बूथ बनाया है।

अरुणाचल प्रदेश के ह्यूलियांग विधानसभा के एक बूथ पर सिर्फ एक मतदाता है जो 11 अप्रैल को राज्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालेगा। पिछले लोकसभा चुनाव में इसी बूथ पर सिर्फ दो मतदाताओं ने वोट डाला था।

यह भी पढ़ें......प्रियंका गांधी को स्मृति ईरानी का जवाब – करप्शन का फैमिली पैक लेने वाले लैंड डील का सच बताएं

यह बूथ अरुणाचल ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में आता है। इसके बारे में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी थी। अधिकारी ने बताया था कि मालोगाम विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर सिर्फ एक मतादात है। इसके लिए वहां एक अस्थायी पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। यह भारत का सबसे छोटा पोलिंग बूथ है।

यह भी पढ़ें......चुनाव आयोग से बीजेपी की मांग- संवेदनशील घोषित हो प. बंगाल

अरुणाचल प्रदेश बीजेपी ने भी ट्वीट कर इसका हवाला देते हुए एक-एक वोट के कीमती होने की बात कही है। बीजेपी ने लिखा है कि लोकतंत्र की शक्ति उसके वोटर में होती है। अरुणाचल के मालोगाम गांव में 45-ह्यूलियांग एलएसी में सिर्फ एक वोटर है और हर वोट गिना जाता है।

गौरतलब है कि प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए तकरीबन 7.94 लाख मतदाता 2 लोकसभा और 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने वोट डालेंगे। भारत के इस सीमावर्ती पहाड़ी प्रदेश में कुल 2202 पोलिंग स्टेशन हैं।

यह भी पढ़ें......चुनावी नतीजों को लेकर पवार की भविष्यवाणी, BJP होगी सबसे बड़ी पार्टी मगर मोदी नहीं बनेंगे PM

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में तकरीबन 99.97 प्रतिशत वोटरों को निर्वाचन मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं इस बार 11 पोलिंग बूथ केवल महिला वोटरों के लिए बनाए गए हैं। राज्य में 11 अप्रैल को पहले ही चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

Tags:    

Similar News