...तो क्या केजरीवाल ने शुरू कर दी अभी से चुनाव की तैयारी, आज जनता से करेंगे संवाद

Delhi Politics: दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगने वाली इस अदालत में अरविंद केजरीवाल जनता से सीधा संवाद तो करेंगे ही साथ ही जनता के सवालों का जवाब भी देंगे और अपना पक्ष भी वे यहां जरूर रखेंगे।

Report :  Network
Update:2024-09-22 09:02 IST

Arvind Kejriwal (सोशल मीडिया) 

Delhi Politics: फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी रविवार को जनता की अदालत में जाएंगे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगने वाली इस अदालत में अरविंद केजरीवाल जनता से सीधा संवाद तो करेंगे ही साथ ही जनता के सवालों का जवाब भी देंगे और अपना पक्ष भी वे यहां जरूर रखेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा को भी घेरें यह तो तय है। वे भाजपा पर हमलावर रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल के आज के कार्यक्रम को चुनाव की तैयारी की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा सकता है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है। अरविंद केजरीवाल अपने को जनता के सामने ईमानदार और दोषमुक्त के तौर पर पेश करने की कोशिश तो करेंगे ही साथ ही उनका मकसद दिल्ली में होने वाले विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी की अभी से जमीन तैयार करना भी है।

सत्ता हासिल करने के बाद भी कुर्सी का मोह नहीं किया 

आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करने के बाद भी दिल्ली की कुर्सी का मोह नहीं किया और उन्होंने मुख्मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अरविंद केजरीवाल अब जनता के बीच में जाएंगे और जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। इसका शुरूआत आज जंतर-मंतर से होने जा रही है। दोपहर 12 बजे अरविंद केजरीवाल यहां पर जनता की अदालत में उपस्थित होंगे और जनता से संवाद करेंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाकर अपनी एजेंसियों से इस लिए गिरफ्तार कराया क्योंकि वह दिल्ली के लोगों को मिल रही कई सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा आदि को रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक भी काम नहीं रुकने दिया।

Tags:    

Similar News