Bank Holidays November 2022: किसी जरूरी काम से जा रहे हैं बैंक, तो जरूर देखें नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays in November 2022: नवंबर 2022 में बैंक जनता के लिए 10 दिन बंद रहेंगे। इसमें से चार अवकाश होंगे और बाकी छह शनिवार और रविवार होंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले त्योहारों और आयोजनों की वजह से वहां बैंकों की छुट्टियां होती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-11-12 01:56 GMT

नवंबर में 10 दिन के लिए बैंक बंद (फोटो- सोशल मीडिया)

Bank Holidays in November 2022: इस साल 2022 में अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ने की वजह से बैंक कई दिनों के लिए बंद थे। ऐसे में अब कुछ दिन में नवंबर शुरू होने वाला है। तो बैंकों में जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों के लिए बैंक की छुट्टियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसलिए आरबीआई की नवंबर लिस्ट के अनुसार, बैंक नवंबर में 10 दिन के लिए बंद रहेंगे। आइए आपको नवंबर में भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होने वाली छुट्टियों के बारे में बताते हैं। 

नवंबर 2022 में बैंक जनता के लिए 10 दिन बंद रहेंगे। इसमें से चार अवकाश होंगे और बाकी छह शनिवार और रविवार होंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले त्योहारों और आयोजनों की वजह से वहां बैंकों की छुट्टियां होती है। इसलिए अपने राज्यों में बैंकों की छुट्टियों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए इस खबर पर बने रहें। आइए आपको बैंकों की छुट्टी से संबंधित आरबीआई की अवकाश सूची से अवगत कराते हैं।

नवंबर में बैंक हॉलिडे

चार छुट्टियां 1 नवंबर, 8 नवंबर, 11 नवंबर और 23 नवंबर को होंगी।

1 नवंबर: कर्नाटक राज्योत्सव/कुट - यह कर्नाटक स्थापना दिवस का प्रतीक है और हर साल 01 नवंबर को मनाया जाता है। इस पर बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। अन्य सभी सर्किलों के बैंक 1 नवंबर को खुले रहेंगे।

8 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा- आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे। जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर अन्य सर्किलों के बैंक खुले रहेंगे।

11 नवंबर: कनकदास जयंती/वांगला महोत्सव- बेंगलुरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

13 नवंबर: सेंग कुत्सनेम - शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, ये सभी छुट्टियां 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत' होंगी। 

इनके अलावा रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार- 6 नवंबर, 12 नवंबर, 13 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और 27 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे।

Tags:    

Similar News