CAA पर भारत बंद: शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी आज सड़कों पर करेंगे हल्लाबोल

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध के बाद आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। शाहीन बाग़ में के प्रदर्शनकारी भी आज जंतर मंतर पर मार्च करेंगे।

Update: 2020-01-29 03:37 GMT

दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध की कड़ी में बुधवार बेहद अहम दिन है। दरअसल, सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें प्रमुख रूप से बहुजन क्रांति मोर्चा शामिल है, जिसने इस बंद को सफल बनाने के लिए आज देश भर के कई कार्यक्रमों को आयोजित किये हैं। वहीं दिल्ली के शाहीन बाग़ में के प्रदर्शनकारी भी आज जंतर मंतर पर मार्च करेंगे।

सीएए के खिलाफ दलित संघठनों का भारत बंद:

नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) और नेशनल रजिस्टर फॉर रजिस्टर (NRC) को लेकर पिछले एक महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई संगठन हर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं और मार्च निकाले जा रहे हैं। आज भी कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसके लिए कल से ही सोशल मीडिया पर 'कल_भारतबंद_रहेगा' हैशटैग चलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग बना बड़ा मुद्दा, ध्रुवीकरण में जुटी भाजपा

बंद करने के संदर्भ में कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। मुस्लिम समाज ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर मार्च करेंगे:

इसके अलावा शाहीन बाग पर भी आज विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि 29 जनवरी को सड़कें जाम की जाएंगी। उनका कहना है कि सरकार अपने प्रतिनिधि भेजेगी, उसके बाद भी विरोध यूं ही जारी रहेगा।

40 दिनों से शाहीन बाग़ में प्रदर्शन जारी:

बता दें कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी CAA, NRC के खिलाफ पिछले चालीस दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध कर रही हैं। प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च करेंगे। इस दौरान शाहीन बाग की दादियां यहां प्रदर्शन को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें:अनुराग ठाकुर की बढ़ी मुसीबतें: ‘गोली मारो…’ वाले नारे पर EC ने मांगी रिपोर्ट

Tags:    

Similar News