Bihar: उफनाई गंडक नदी की बीच धार में पलटी नाव, छह लोग डूबे, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

Bihar: शनिवार को सुबह भितहा प्रखंड अंतर्गत भुइंधरवा गांव के छह मजदूर नाव पर सवार होकर गंडक नदी पार करते हुए मजदूरी करने जा रहे थे। तभी नदी की बीच धारा में नाव पलट गई, जिसमें सभी सवार छह लोग डूब गए

Report :  Viren Singh
Update: 2024-08-24 08:33 GMT

Bihar News (सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में शनिवार को गंडक नदी में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की जान जाने की संभावना है। बाढ़ के पानी से बाढ़ी गंडक नदी में शनिवार सुबह एक छोटी नाव से कई लोग नदी को पार कर रहे थे। बीच धार में पहुंची ही नाव पलट गई। नाव में छह लोग सवार थे, सभी के डूबने की खबर है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया। स्थानीय तैराक और एसडीआरएफ की टीम डूबे हुए लोगों की तालाशी के लिए सर्च अभियान चला रखा है।खबर लिखे जाने तक किसी का कोई पता नहीं चला है। हालांकि वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है।

शनिवार सुबह हुआ हादसा

शनिवार को सुबह भितहा प्रखंड अंतर्गत भुइंधरवा गांव के छह मजदूर नाव पर सवार होकर गंडक नदी पार करते हुए मजदूरी करने जा रहे थे। तभी नदी की बीच धारा में नाव पलट गई, जिसमें सभी सवार छह लोग डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम मचा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, भितहा प्रखंड के सीओ और कर्मचारी सभी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम के साथ नदी सर्च अभियान शुरू किया, जो कि जारी है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद हैं।

मामले की जांच की जा रही, दोषी पर होगी कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर गैरनिबंधित छोटी नाव पर सवार होकर खेती बाड़ी के लिए गंडक नदी पार जा रहे थे। इसी बीच नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई। भितहा सीओ मनोरंजन शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर नाविक के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

घट-बढ़ रहा गंडक का जलस्तर

बता दें कि बिहार और नेपाल हो रही लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। साथ ही, बारिश के चलते नेपाल से शनिवार को लाख 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि शुक्रवार को गंडक बराज से 1.82 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के चलते तटबंध पर दबाव बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से सारी तैयारी की गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। हर समय प्रशासन नदी पर जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए है।

Tags:    

Similar News