Pune Rape Case Update: एक लाख का ईनामी, 13 टीमों का एक्शन! दिल्ली जैसा न हो जाए हाल 70 घंटे में डैमेज कंट्रोल

Pune Rape Case: 27 फरवरी को निर्भया कांड जैसा ही एक घटना पुणे में घटी। जिसे लेकर लोगों में उबाल आना शुरू हो गया। लेकिन महाराष्ट्र पुलिस तेजी दिखाते हुए 70 घंटे में डैमेज कंट्रोल कर लिया। दिल्ली जैसी स्थिति पैदा होने की नौबत महाराष्ट्र पुलिस ने नहीं आने दिया।;

Update:2025-02-28 19:12 IST

Pune Rape Case

Pune Rape Case: पुणे रेप केस आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने 70 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के तलाश के लिए 13 टीमें जुटी थीं। आरोपी की पहचान दत्तात्रय रामदास गाडे के नाम से हुई है। यहां तक कि आरोपी को पकड़ने के लिए 1 लाख का इनाम भी रखा गया।

पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे के गिरफ्तार अभियान अभियान में खोजी कुत्ते से लेकर ड्रोन तक की मदद ली गई। आरोपी को पुणे के शिरूर तहसील के गुनात गांव के शिवर से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि गाडे ने 25 फरवरी को पुणे के व्यस्ततम बस अड्डे स्वारगेट पर सुबह छह बजे एक 26 वर्षीय युवती के साथ राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में दुष्कर्म किया था। जानकारी ये भी है कि उसके खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज थे। वह बेल पर बाहर था।

आरोपी दत्ताराय रामदास के खिलाफ पुणे और अहिल्यानगर जिलों में आधा दर्जन चोरी, डकैती और चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। वह 2019 से जमानत पर है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को रात में दो बजे पुणे लाया गया। उसे मेडिकल जांच को भेजा गया। इसके बाद औपचारिक रूप से उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई।

आरोपी के गिरफ्तारी पर CM का बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे दुष्कर्म मामले पर कहा कि पुणे दुष्कर्म मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। इस आरोपी की जांच की जाएगी। आज कुछ चीजे पुलिस कमिश्नर ने सामने रखी है। निश्चित रूप से इसकी सारी जानकारी सभी को मिलेगी और इस प्रकार से डिपो में ऐसी घटनाएं न हो, इस दृष्टि से भी आगे कार्रवाई की जाएगी।

डैमेज कंट्रोल

27 फरवरी को निर्भया कांड जैसा ही एक घटना पुणे में घटी। जिसे लेकर लोगों में उबाल आना शुरू हो गया। लेकिन महाराष्ट्र पुलिस तेजी दिखाते हुए 70 घंटे में डैमेज कंट्रोल कर लिया। दिल्ली जैसी स्थिति पैदा होने की नौबत महाराष्ट्र पुलिस ने नहीं आने दिया। बता दें कि दिल्ली निर्भया कांड में आरोपी की गिरफ्तारी होने में हो रहे लेट पर पूरे देश में उबाल आ गया था। सरकार और सिस्टम के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था।

Tags:    

Similar News