BJP Observers: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने की केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

BJP Observers: राजस्थान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2023-12-08 07:00 GMT

BJP appoints central Observers (photo: social media )

BJP Observers: भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

राजस्थान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जो राजस्थान में भाजपा के विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश में

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो राजस्थान में भाजपा दल के नेता का चुनाव करेंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केद्रीय बंदरगाह जहाजरानी जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जो छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।

विधायक दल का जो नेता चुना जाएगा उसे ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा संसय भी समाप्त हो जाएगा। सूत्रों की माने तो दो-तीन दिन के अंदर तीनों राज्यों की तस्वीरें साफ हो जाएंगी और नया मुख्यमंत्री इन राज्यों को मिल जाएगा।

Tags:    

Similar News