Mission 2024: भाजपा की बड़ी तैयारी, पीएम मोदी ने इस दिग्गज को सौंपी कमान, विरोधियों के उड़ जाएंगे होश

BJP Mission 2024: यूपी के लिए सुनील बंसल इसलिए जरूरी हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव व 2017 और 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाई है।

Update: 2023-06-09 12:43 GMT
BJP in Loksabha (Image: Social Media)

BJP Mission 2024: अपनी रणनीति और कौशल के लिए माहिर माने जाने वाले इस दिग्गज पर भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। भाजपा की यूपी में 2014 का लोकसभा चुनाव रहा हो या 20217 का विधानसभा चुनाव या 2019 लोकसभा चुनाव या 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव। इन चारों चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत में सुनील बंसल का बड़ा योगदान रहा है। अब जब कि 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं तो ऐसे में एक बार फिर सुनील बंसल के नाम की चर्चा जोरों पर है।

उत्तर प्रदेश में सुनील बंसल 2014 की तरह ग्राउंड स्तर पर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सुनील बंसल अपनी रणनीति के मुताबिक उन जिलों पर और अधिक फोकस कर रहे हैं, जहां पर भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गई थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के साथ सुनील बंसल की वापसी की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर शुरू किए जाने वाले महा जनसंपर्क अभियान के प्रभारी के तौर पर सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। यह ऐसे ही नहीं है इसके पीछे मकसद साफ है लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा को यूपी में प्रचंड जीत दिलाना।

वहीं अब चर्चा है कि सूबे में भाजपा को दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में जादुई संख्या तक पहुंचाने वाले सुनील बंसल 2024 के चुनाव में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे। वहीं पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए ग्राउंड पर काम कर रहे बंसल और उनकी टीम अभी भी इन राज्यों पर मजबूती से नजर बनाकर 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां कर रही है।

ग्राउंड स्तर पर शुरू की तैयारियां

2014 के लोकसभा चुनाव के लिए जिस तरह से यूपी में सुनील बंसल ग्राउंड स्तर पर तैयारियों में जुटे थे उसी तरह 2024 के लिए भाजपा की जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। इस बार बंसल का फोकस उन लोकसभा सीटों पर अधिक है जहां पर 2019 में भाजपा को हा

Tags:    

Similar News