Manish Sisodia: ...तो क्या जेल में रची जा रही है सिसोदिया के हत्या की साजिश? जानें- क्यों तिहाड़ जेल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं मनोज तिवारी

Manish Sisodia: दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री के पास मुख्यमंत्री केजरीवाल व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं, आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं।

Written By :  Hariom Dwivedi
Update: 2023-03-09 08:42 GMT

File Pic- Manish Sisodia

Manish Sisodia : शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की जान को खतरा बताने का आरोप आम आदमी पार्टी को उलटा पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने AAP पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या अरविंद केजरीवाल अपने रहस्यों का खुलासा करने से रोकने के लिए मनीष सिसोदिया को मारने की साजिश रच रहे हैं? गौरतलब है कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा था कि साजिश के तहत मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल की सेल नंबर 1 में रखा गया है, जहां खूंखार अपराधी को भी रखा गया है, जो एक इशारे पर उनकी हत्‍या तक कर सकते हैं।

प्रेसवार्ता में मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री के पास मुख्यमंत्री केजरीवाल व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं। आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है। मैं जेल अधिकारियों से मनीष सिसोदिया को सर्वोत्तम संभव सुरक्षा प्रदान करने की अपील करता हूं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं मनीष सिसोदिया, वीडियो में देखें कैसे एक पत्रकार बना डिप्टी सीएम

"घबरा रहे हैं आम आदमी पार्टी के नेता"

मनोज तिवारी ने कहा कि शराब घोटाले में सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से भ्रष्टाचारियों में दहशत है क्योंकि, अब जांच की आंच मास्टरमाइंड तक पहुंच रही है। इससे आम आदमी पार्टी में घबराहट है। वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है और वह आप के नेता तिहाड़ जेल में सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं।

भ्रष्ट लोगों को सजा अवश्य मिलेगी: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि अब तक भ्रष्टाचारियों को गाली देने वाले आम आदमी पार्टी के नेता अब उन्हें ही गले लगा रहे हैं। उनसे शराब घोटाले की जांच व कार्रवाई के विरोध में पत्र लिखवा रहे हैं। नौ अलग-अलग उन नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है, जिन पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचरियों का एक समूह जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वह सफल नहीं होंगे। भ्रष्ट लोगों को अवश्य सजा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया से आज फिर पूछताछ करने पहुंची ED,जानें क्या है आरोप



Tags:    

Similar News