क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री- भाजपा के चार विधायक कंबल चोर

Update: 2018-01-17 14:12 GMT

नई दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के चार विधायकों पर कंबल चोरी करने का अरोप लगाया है। जैन के इस आरोप के बाद चारों विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।

विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता द्वारा शहर में सर्दी से 44 लोगों की मौत होने पर स्पष्टीकरण मांगने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह बयान दिया।

ये भी देखें :तोगड़िया का पीएम पर हमला- षड्यंत्र न करें, क्राइम ब्रांच JC का भी नाम लिया

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक पहले तो कंबलों का वितरण करते हैं फिर तत्काल उस कंबल को वापस ले लेते हैं। उन्होंने उन्हें कंबल चोर की संज्ञा दी।

इससे पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने कंबल लेकर प्रदर्शन किया था। वे दिल्ली में सर्दी से हुई मौतों की जांच की मांग कर रहे थे।

Tags:    

Similar News