आतंकी हैं किसान: साक्षी महाराज का विवादित बयान, दिल्ली बॉर्डर पर हो रहा तमाशा

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए प्रदर्शनकारी किसानों को खालिस्तानी और आतंकी बताया। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को तमाशा बताया।

Update: 2021-03-14 04:31 GMT
unnao bjp mp sakshi maharaj receives death threat from pakistan

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी के उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजस्थान के सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि असली किसान खेतों में काम कर रहे हैं, जो लोग सड़कों पर बैठे हैं वह खालिस्तानी और आतंकी है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आंदोलनकारी किसानों को बताया खालिस्तानी

दरअसल, विवादित बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीकर में प्रदर्शनकारी किसानों को खालिस्तानी और आतंकी बताया। साक्षी महाराज ने लक्ष्मणगढ़ के बाबा भूतनाथ के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ''जो लोग किसान के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं वह किसान हैं ही नहीं। वो तो खालिस्तानी हैं या फिर आतंकवादी हैं या फिर दलाल हैं या फिर राजनीतिक पार्टी के कुछ लोग हैं।'

ये भी पढ़ेँ- धोनी को क्या हो गया? बन गए बौद्ध भिक्षु, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

राकेश टिकैत किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे

इतना ही नहीं उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत को भी घेरा और कहा कि राकेश टिकैत जैसे नेता किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। साक्षी महाराज ने बताया कि साल 2014 में भाजपा के खिलाफ राकेश टिकैत ने चुनाव लड़ा था और उनकी जमानत तक जब्त हो गयी थीं।

बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन तमाशा

उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को तमाशा बताये हुए कहा कि जो वहां बैठे हैं वो किसान नहीं है। असली किसान तो खेती कर रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले ये बताएं कि कृषि कानूनों में काला क्या है, जो वह इसे काला कानून कह रहे हैं।

ये भी पढ़ेँ- बंगाल-असम की जंग में आज कूदेंगे भाजपा के तीन दिग्गज, पार्टी ने झोंकी ताकत

सांसद ने दावा किया कि बंगाल, असम सहित पांच प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सफलता मिलेगी। उन्होंने केरल को लेकर ये भी कहा कि वहां बढ़ रही राक्षसी प्रवृतियां रोकने के लिए भाजपा केरल में अपनी सरकार बनाएगी।

Tags:    

Similar News