BJP ने कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले बड़ा बदलाव...सुनील जाखड़ को पंजाब तो मरांडी को झारखंड की कमान

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए।

Update: 2023-07-04 09:53 GMT
BJP ने कई राज्यों में किये बड़े बदलाव (Social Media(

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार (04 जुलाई) को प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए। बीजेपी ने कई राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जाखड़ को पंजाब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसी तरह जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने डी पुरंदेश्वरी (D Purandeswari) को आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति मिली है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसी तरह, राजेंद्र एटीला (Rajendra Atila) को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

पीएम मोदी ने नेताओं के साथ की थी मैराथन बैठक
लोकसभा चुनाव 2024 और कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के भीतर कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। 03 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं के साथ एक मैराथन बैठक की। इससे पहले भी पीएम मोदी पार्टी के शीर्ष लीडरशिप के साथ मीटिंग कर चुके हैं। इस मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी महासचिव बीएल संतोष आदि शामिल हुए थे। इसी के बाद बदलाव की अटकलें तेज हो गई थी।
BJP के नए प्रदेश अध्यक्षों की सूची :

पंजाब- सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar)
तेलंगाना- जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy)
आंध्र प्रदेश- डी पुरंदेश्वरी (D Purandeswari)
झारखंड- बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi)
पंजाब में हिन्दू चेहरे पर बड़ा दांव

सुनील जाखड़ ने पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। लंबे समय से वो वेटिंग में थे। मगर, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उन पर बड़ा दांव खेला है। सुनील जाखड़ को पंजाब का अध्यक्ष बनाया जाना उन्हें पंजाब में हिन्दू चेहरे के रूप में पेश करने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, ऐसे भी कयास लग रहे हैं कि भाजपा आने वाले दिनों में अकाली दल (Akali Dal) के साथ दोबारा गठबंधन कर सकती है। ऐसे में एक बार फिर हिंदू-सिख भाईचारे वाली राजनीति देखने को मिलेगी।
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बड़े चेहरे जनता के बीच

इसी तरह, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां सरकार बचाने की जद्दोजहद में जुटी है। वहीं, राजस्थान और तेलंगाना पर बीजेपी ने पूरा ध्यान दे रखा है। इस वर्ष विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है। मसलन, केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में अभियान चल रहा है। जिसके तहत केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के बड़े चेहरों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी जनता को सरकार के काम, योजनाओं सहित अन्य जानकारियां दें रहे हैं।

Tags:    

Similar News