इस राज्य में लॉकडाउन 5.0! सीएम ने दिए संकेत, होंगे ये नियम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन के भविष्य को संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई के बाद राज्य के हालातों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन 5.0 पर फैसला लिया जाएगा।

Update: 2020-05-29 13:22 GMT

रांची: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लागू लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, जो कि 31 मई को खत्म होने वाला है। एक ओर गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी लॉकडाउन 5.0 में मंथन कर रहे हैं तो वहीं देश के एक राज्य में लॉकडाउन को 31 मई के बाद भी जारी रखने के संकेत मिल गए हैं।

सीएम सोरेन ने दिए झारखंड में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन के भविष्य को संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई के बाद राज्य के हालातों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन 5.0 पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

झारखंड में कोरोना से 5वीं मौत, मरीजों की संख्या हुई 479

बता दें कि झारखंड में कोरोना आज पांचवी मौत हुई है। कोरोना से मरने वाला यह संक्रमित गिरिडीह का रहने वाला है। वहीं 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 479 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः ऐसा होगा Lockdown-5.0: जारी हुए दिशा-निर्देश, इस बार मिलेगी इनमें छूट



फ्लाइट से मजदूरों को लाने वाला पहला राज्य

वहीं झारखंड वह पहला राज्य है जहां प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से लाया गया। जहां मजदूर पैदल, बस-ट्रक और ट्रेन के जरिये संघर्ष कर अपने राज्यों में वापसी कर रहे हैं। वहीं झारखंड के मजदूरों को मुफ्त में एयरलिफ्ट कर लाया गया। गौरतलब है कि दुमका के 60 मजदूरों को लेह से रांची लाया जा रहा है। यहां से इन्हें दुमका भेजा जाएगा। इसके अलावा सरकार अंडमान से लगभग 320 श्रमिकों को एयरलिफ्ट कराने की भी तैयारी कर रही है।

करीब साढ़े चार लाख मजदूरों की झारखंड वापसी

अब तक करीब साढ़े चार लाख मजदूरों को प्रदेश वापस लाया जा चुका है। बीते दिन दिल्ली से भी झारखंड के 180 प्रवासी मजदूरों को भी फ्लाइट से मुफ्त में रांची भेजा गया था। ये काम एनजीओ ने कराया। मजदूरों के पलायन को लेकर एनजीओ ने फंडिंग की थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News