Uttarakhand News: सीएम योगी अपनी मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जाना हाल

Uttarakhand News: सीएम योगी ने करीब आधा घंटा एम्स में रहे और अपनी मां से हाल-चाल पूछा, उनके स्वास्थ्य के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली।

Update: 2024-06-16 14:33 GMT

CM Yogi and His Mother Savitri devi (Pic:Social Media)

Uttarakhand News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अपनी मां सावित्री देवी से मिलने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंचे। यहां उनकी मां का इलाज चल रहा है। सीएम योगी ने करीब आधा घंटा एम्स में रहे और अपनी मां से हाल-चाल पूछा, उनके स्वास्थ्य के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

बता दें कि एक दिन पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ की माता जी से मिलकर उनका हालचाल जाना। सीएम योगी की मां जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती हैं। उन्हें आठ जून को एडमिट कराया गया था। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते यहां भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी। योगी की माता सावित्री देवी (84) को इससे पूर्व 14 मई को एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था।

 8 जून को फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया

वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें 16 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन 8 जून को फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। योगी आदित्यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है, जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है। योगी आदित्यनाथ की माता पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं जो कि उनका पैतृक गांव है। यहीं योगी के परिजन और बहनें भी रहती हैं। सीएम योगी खुद 2022 में अपने पैतृक गांव आए थे। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। सीएम योगी 4 मई को 2022 में अपने गांव अपनी माता जी और परिवार से मिलने आए थे। योगी पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तभी योगी ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

Similar News